FISU World University Games 2023: 11 स्वर्ण पर कब्जा, रिकॉर्ड 26 पदक के साथ अभियान का अंत, पदक तालिका में सातवें स्थान भारत, यहां देखें टॉप-3 देश का नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 8, 2023 03:34 PM2023-08-08T15:34:28+5:302023-08-08T15:36:52+5:30

FISU World University Games 2023: विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023 से पहले भारत ने इन खेलों में सिर्फ 21 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य) जीते थे।

FISU World University Games 2023 India finished seventh with 11 gold, 5 silver and 10 bronze medals best position campaign record 26 medals medal table see top-3 country name here | FISU World University Games 2023: 11 स्वर्ण पर कब्जा, रिकॉर्ड 26 पदक के साथ अभियान का अंत, पदक तालिका में सातवें स्थान भारत, यहां देखें टॉप-3 देश का नाम

file photo

Highlightsभारत ने इस बार इन खेलों के लिए 256 खिलाड़ियों का दल भेजा था।सबसे अधिक निराश हालांकि ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों ने किया।82 प्रतिभागियों को उतारा था, लेकिन वे सिर्फ चार कांस्य पदक जीत पाए।

FISU World University Games 2023: भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में मंगलवार को यहां अपने अभियान का अंत अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 26 पदक के साथ किया जिसमें 11 स्वर्ण भी शामिल हैं। भारत 11 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक के साथ सातवें स्थान पर रहा जो पदक तालिका में उसका सर्वश्रेष्ठ स्थान है।

भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों के इस सत्र में पिछले सभी खेलों से अधिक पदक जीते। विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023 से पहले भारत ने इन खेलों में सिर्फ 21 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य) जीते थे। भारत ने इस बार इन खेलों के लिए 256 खिलाड़ियों का दल भेजा था। सबसे अधिक निराश हालांकि ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों ने किया।

ट्रैक एवं फील्ड में भारत ने अपने सबसे अधिक 82 प्रतिभागियों को उतारा था लेकिन वे सिर्फ चार कांस्य पदक जीत पाए। इक्कीस सदस्यीय निशानेबाजी टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते जबकि तीरंदाजी में भारत को तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक मिले।

एक कांस्य पदक जूडो में मिला। मेजबान चीन 103 स्वर्ण, 40 रजत और 35 कांस्य पदक सहित कुल 178 पदक के साथ शीर्ष पर रहा। जापान ने 21 स्वर्ण, 29 रजत और 43 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कोरिया 17 स्वर्ण, 18 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भाषा सुधीर पंत पंत

Web Title: FISU World University Games 2023 India finished seventh with 11 gold, 5 silver and 10 bronze medals best position campaign record 26 medals medal table see top-3 country name here

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे