लाइव न्यूज़ :

FIH Women's Junior Hockey World Cup: शानदार आगाज, कनाडा को 12-0 से हराया, मुमताज खान ने दागे 4 गोल, कल जर्मनी से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2023 14:36 IST

FIH Women's Junior Hockey World Cup: भारत के लिए मुमताज खान ने चार (26वां, 41वां, 54वां और 60वां) , अन्नु (चौथा, छठा, 39वां मिनट) और दीपिका सोरेंग (34वां, 50वां और 54वां) ने तीन तीन गोल किये।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्पी मोनिका टोप्पो ने 21वें मिनट में और नीलम ने 45वें मिनट में गोल दागे। भारत ने आक्रामक शुरुआत की और जल्दी ही अन्नु ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागकर बढ़त दिला दी। भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा और पहले क्वार्टर तक बढ़त 2 . 0 की बनी रही।

FIH Women's Junior Hockey World Cup: भारतीय टीम ने एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप में कनाडा को 12-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। भारत के लिए मुमताज खान ने चार (26वां, 41वां, 54वां और 60वां) , अन्नु (चौथा, छठा, 39वां मिनट) और दीपिका सोरेंग (34वां, 50वां और 54वां) ने तीन तीन गोल किये।

डिप्पी मोनिका टोप्पो ने 21वें मिनट में और नीलम ने 45वें मिनट में गोल दागे। भारत ने आक्रामक शुरुआत की और जल्दी ही अन्नु ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागकर बढ़त दिला दी। दो गोल करने के बावजूद भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा और पहले क्वार्टर तक बढ़त 2 . 0 की बनी रही।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा रहा। डिप्पी और मुमताज ने इसका फायदा उठाकर एक एक फील्ड गोल दाग दिया। इस बीच कनाडा को मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया। हाफटाइम तक भारत के पास चार गोल की बढ़त थी।

दूसरे हाफ में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किया जिसके बाद अन्नु ने भी हैट्रिक पूरी की। मुमताज ने अपना दूसरा गोल भी दागा। वहीं नीलम ने पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 8 . 0 की कर दी। आखिरी क्वार्टर में दीपिका और मुमताज ने गोल दागे। भारत का सामना शुक्रवार को जर्मनी से होगा।

टॅग्स :FIHहॉकी वर्ल्ड कपHockey World Cup
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम