लाइव न्यूज़ :

टीम के बलिदानों को मिला सम्मान है एफआईएच पुरस्कार : भारतीय हॉकी टीम के कोच रीड ने कहा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने एफआईएच सालाना पुरस्कारों से जुड़े विवाद में पड़ने से बचते हुए कहा कि उन्हें और उनके खिलाड़ियों को पिछले डेढ साल के बलिदानों के कारण यह पुरस्कार मिले हैं ।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के सारे पुस्कार मतदान के आधार पर जीत लिये ।पुरूष ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम ने इसकी आलोचना की थी जिसके बाद एफआईएच को कहना पड़ा कि वह पता लगाने की कोशिश करेगा कि कुछ महासंघों ने मतदान क्यो नहीं किया ।

भारत के पांच खिलाड़ियों और महिला तथा पुरूष टीम के कोचों को सर्वाधिक वोट मिलने के कारण पुरस्कार मिले ।भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने 41 साल बाद तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता जबकि महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी ।

विवाद के बारे में पूछने पर रीड ने कहा ,‘‘ कोचों औरर खिलाड़ियों का इससे कोई सरोकार नहीं है कि चयन कैसे होता है या क्या व्यवस्था है ।यह टीम के और सहयोगी स्टाफ के प्रयासों को मिला सम्मान है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके पीछे काफी मेहनत है ।मैं इसे पिछले डेढ साल में हमारे बलिदानों को मिला सम्मान मानता हूं । मैने अपने बच्चों को दो साल से नहीं देखा है । यह भारत में हॉकी की अहमियत भी बताता है । विश्व हॉकी के लिये यह अच्छी बात है ।’’

रीड ने इस पर भी टिप्पणी से इनकार कर दिया कि भारत को बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेना चाहिये था या नहीं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें 24 दिसंबर से एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है ।अगले साल एफआईएच प्रो लीग है और उसके बाद एशियाई खेल भी जो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये अहम है । उम्मीद है कि हमारे पास तैयारी के लिये समय होगा । विश्व कप भी खेलना है । आने वाले 16 से 18 महीने काफी व्यस्त हैं ।’’

कोच ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने वाले रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और एस वी सुनील की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ ओलंपिक के बाद यह सामान्य बात है ।युवाओं को मौका देना जरूरी है । इन तीनों को संन्यास की घोषणा करते देखकर अच्छा लगा और यह भी सुखद था कि सभी ने इसकी कितनी तारीफ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!