लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2022: सऊदी अरब ने लिया एक्शन, चयन करने के 24 घंटे बाद ही विंगर मोवलाद को बाहर किया, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2022 14:09 IST

FIFA World Cup football 2022: सऊदी अरब के मीडिया ने कहा कि 28 वर्षीय फहद अल मोवलाद का प्रतिबंध कम कर दिया गया था, जिससे वह कतर में होने वाले टूर्नामेंट में खेलने के लिए योग्य बन गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य कोच हर्वे रेनार्ड ने अल मोवलाद को 26 सदस्यीय टीम से हटा दिया है।विश्व कप एक सप्ताह बाद कतर में शुरू होगा। मई में उसे 18 महीने के लिए निलंबित किया गया था।

FIFA World Cup football 2022:सऊदी अरब ने विश्व कप फुटबॉल के लिए टीम का चयन करने के 24 घंटे बाद ही विंगर फहद अल मोवलाद को डोपिंग के आरोपों के कारण टीम से बाहर कर दिया। टीम ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी कि मुख्य कोच हर्वे रेनार्ड ने अल मोवलाद को 26 सदस्यीय टीम से हटा दिया है।

विश्व कप एक सप्ताह बाद कतर में शुरू होगा। सऊदी अरब की डोपिंग रोधी समिति ने कहा कि इस खिलाड़ी का फरवरी में डोपिंग के लिए किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया था और मई में उसे 18 महीने के लिए निलंबित किया गया था। सऊदी अरब के मीडिया ने हालांकि कहा कि 28 वर्षीय अल मोवलाद का प्रतिबंध कम कर दिया गया था जिससे वह कतर में होने वाले टूर्नामेंट में खेलने के लिए योग्य बन गए थे।

यह उनका दूसरा विश्वकप होता। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने रविवार को पुष्टि की कि उसने सऊदी अरब की टीम के चयन से पहले मामले में हस्तक्षेप किया था। सऊदी अरब को विश्वकप में ग्रुप सी में रखा गया है जहां उसका पहला मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।

फुटबॉल कोच लुइस फेलिप स्कोलारी ने क्लब कोच से संन्यास लिया

ब्राजील को 2002 में उसका आखिरी विश्वकप खिताब दिलाने वाले और पुर्तगाल को 2004 में यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले मशहूर फुटबॉल कोच लुइस फेलिप स्कोलारी ने क्लब कोच से संन्यास लेने की पुष्टि की। ब्राजीलियाई चैंपियनशिप के अंतिम दौर में एथलेटिको की बोटाफोगो पर 3-0 से जीत के बाद 74 वर्षीय स्कोलरी ने इस खेल को अलविदा कहा।

ब्राजील के रहने वाले स्कोलरी ने मैच के बाद कहा,‘‘ यह मेरी जिंदगी है और मैंने अपनी जिंदगी के इस अध्याय का शानदार अंत किया।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैंने वह सब कुछ हासिल किया जिसकी मैंने फुटबॉल में उम्मीद नहीं की थी और आज मैं इसका समापन कर रहा हूं।’’

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाक्वाडसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!