लाइव न्यूज़ :

फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी से पाकिस्तान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा: हैदर अली

By भाषा | Updated: December 12, 2020 21:50 IST

Open in App

कराची, 12 दिसंबर पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली ने शनिवार को कहा कि आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड के चोटिल आक्रामक तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी से उनकी टीम की योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में आठ रन से कम औसत से सात विकेट लेने वाले फर्ग्यूसन मैन ऑफ द सीरीज थे।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आगाज 18 दिसंबर से होगा।

हैदर ने यहां कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि इससे हमें ज्यादा फर्क पड़ेगा क्योंकि हम उनके सभी गेंदबाजों का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। हम किसी एक विशेष गेंदबाज पर ध्यान देने में विश्वास नहीं करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम विरोधी टीम के सभी गेंदबाजों को महत्व देते हैं चाहे वह फर्ग्यूसन हो या कोई और। कई बार मुख्य गेंदबाजों की जगह कामचलाऊ गेंदबाज विकेट निकाल लेते हैं। हमारी मानसिकता किसी एक गेंदबाज पर ध्यान देने की नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!