लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करते हुए जीते फेडरर

By भाषा | Updated: March 11, 2021 11:16 IST

Open in App

दोहा, 11 मार्च (एपी) एक साल से अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर रहने के बाद दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने एटीपी टूर पर अपने 24वें सत्र की शुरुआत कतर ओपन में जीत के साथ की।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर ने बुधवार को दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में डेन इवान्स को 7-6, 3-6, 7-5 से हराया।

आस्ट्रेलिया ओपन 2020 के बाद फेडरर के घुटने की दो सर्जरी हुई और 405 दिन बाद वह पहला मुकाबला खेलने उतरे।

फेडरर ने जीत दर्ज करने के बाद कहा, ‘‘वापसी करके अच्छा लग रहा है। मैं जीत दर्ज करूं या हार जाऊं, मुझे इस बात की खुशी है कि मैं यहां खड़ा हूं। लेकिन बेशक, जीत दर्ज करने से अच्छा महसूस होता है।’’

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर क्वार्टर फाइनल में निकोलोज बासिलाशविली से भिड़ेंगे जिन्होंने मालेक जाजिरी को 6-2, 6-2 से हराया।

शीर्ष वरीय डोमीनिक थीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले अस्लान करात्सेव को 6-7, 6-3, 6-2 से हराया। थीम का सामना अगले दौर में पांचवें वरीय रॉबर्टो बतिस्ता आगुत से होगा जिन्होंने कजाखस्तान के एलेक्सांद्र बुबलिक को 6-4, 6-3 से हराया।

तीसरे वरीय आंद्रेय रूबलेव ने रिचर्ड गास्केट के पैर की चोट के कारण मुकाबले से हटने पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!