लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा ने एटीके मोहन बागान से 1-1 से ड्रा खेलकर अंक बांटे

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:54 IST

Open in App

मडगांव, 17 जनवरी एफसी गोवा ने इशान पंडिता के 85वें मिनट में किए गए शानदार गोल की बदौलत रविवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के अपने 12वें दौर मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान से 1-1 से ड्रा खेला।

तीन बार के चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने 75वें मिनट में इदु गार्सिया के फ्री किक पर किए गए गोल की मदद से बढ़त बना ली लेकिन 80वें मिनट में एलेक्सजेंडर जेसुराज की जगह मैदान पर आए पंडिता ने मैदान पर उतरने के पांच मिनट बाद ही कमाल करते हुए गोवा के लिए गोल कर दिया।

गोवा का यह 12वां और एटीके मोहन बागान का 11वां मैच था। एटीके मोहन बागान सत्र के इस तीसरे ड्रा के बावजूद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूती से काबिज है। उसके खाते में 21 अंक हैं। एफसी गोवा के खाते में 19 अंक हैं जिससे वह तीसरे स्थान पर है। गोवा ने सत्र का अपना चौथा ड्रा खेला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!