लाइव न्यूज़ :

रणजी ट्रॉफी में विदर्भ की अगुवाई करेंगे फैज फजल

By भाषा | Updated: December 31, 2021 12:00 IST

Open in App

नागपुर, 31 दिसंबर अनुभवी बल्लेबाज फैज फजल 13 जनवरी से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता में विदर्भ की 18 सदस्यीय टीम की कमान संभालेंगे।

फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज अक्षय वाडकर को फजल के साथ उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

चयनकर्ताओं ने केरल के खिलाफ 13 जनवरी और राजस्थान के खिलाफ 20 जनवरी से शुरू होने वाले मैचों के लिये टीम चुनी है जिसमें सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे, विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज सिद्धेश वाथ, गणेश सतीश और अपूर्व वानखेड़े भी शामिल हैं।

यश राठौड़, ललित यादव, आदित्य ठाकरे और अनुभवी ऑफ स्पिनर अक्षय वाखरे गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विदर्भ अपने लीग मैच बेंगलुरु में खेलेगा।

टीम इस प्रकार है : फैज फजल (कप्तान), अक्षय वाडकर (उप कप्तान) अथर्व तायडे, गणेश सतीश, अपूर्व वानखेड़े, सिद्धेश वाथ (विकेटकीपर), आर संजय, मोहित काले, यश राठौड़, अक्षय वाखरे, आदित्य सरवटे, अक्षय कर्णवार, ललित यादव, यश ठाकुर, आदित्य ठाकरे, प्रफुल हिंगे, सिद्धेश नेरल और गणेश भोसले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!