लाइव न्यूज़ :

एवर्टन ने प्रीमियर लीग मुकाबले में चेल्सी को हराया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 13:58 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 13 दिसंबर (एपी) एवर्टन ने शनिवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मुकाबले में चेल्सी पर 1-0 की जीत दर्ज की जबकि मैनचेस्टर यूनाईटेड और मैनचेस्टर सिटी के बीच मैच गोलरहित ड्रा रहा।

नौ महीनों के बाद गुडिसन पार्क में 2000 समर्थकों को प्रवेश की अनुमति दी गयी जिसमें एवर्टन ने जीत हासिल की। इस तरह चेल्सी की सभी टूर्नामेंट में लगातार 17 मैचों में नहीं हारने की लय भी टूट गयी।

चेल्सी की टीम अभी तालिका में तीसरे स्थान पर है और अगर रविवार को लीसेस्टर क्लब ब्राइटन को हरा देता है तो वह उसे पीछे कर देगा। टोटेनहम और लीवरपूल तालिका में शीर्ष पर हैं।

चेल्सी को अपने गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा जिन्होंने डॉमिनिक कालवर्ट लुईन को गिरा दिया जिससे गिलफी सिगुर्डसन ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर दिया और एवर्टन इस जीत से सातवें स्थान पर पहुंच गया।

वहीं एक अन्य मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाईटेड और मैनचेस्टर सिटी ने 183वें डर्बी मुकाबले में गोलरहित ड्रा खेला जबकि न्यूकासल ने वेस्ट ब्रोमविच एलबियन पर 2-1 से जीत हासिल की जिसमें मिगुएल एलमिरोन ने इस सत्र का सबसे तेज गोल (19.98 सेकेंड) दागा।

एलमिरोन के पहले मिनट में किये गये गोल से न्यूकासल की टीम बढ़त बनाये थी। डार्नेल फर्लांग ने 50वें मिनट में बराबरी गोल किया जिसे बाद ड्वाइट गेल ने 82वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!