लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल ने 10 खिलाड़ियों के साथ गोवा को बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:21 IST

Open in App

वास्को (गोवा), छह जनवरी एससी ईस्ट बंगाल ने मैच के 56वें मिनट से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मुकाबले में बुधवार को एफसी गोवा को 1-1 की बराबरी पर रोक लिया।

यहां तिलक मैदान स्टेडियम में ईस्ट बंगाल के कप्तान डेनियल फाक्स को एलेक्सजेंडर जेसुराज के साथ उलझने के कारण 56वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया। जिसके बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ गोवा का सामना करना पड़ा।

इस समय तक हालांकि कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई थी। ब्राइट इनोबाखेर ने मैच के 79वें मिनट में गोल कर ईस्ट बंगाल का खाता खोला। इसके दो मिनट बाद ही हालांकि देवेंदऱ मुरगांवकर के गोल से गोवा ने 1-1 की बराबरी कर ली।

बराबरी पर छूटे इस मुकाबले से ईस्ट बंगाल के नौ मैच में सात अंक हो गए और वह 11 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है। दूसरी ओर, गोवा के 10 मैचों से 15 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर बरकरार है। गोवा को लगातार दो जीत के बाद अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!