लाइव न्यूज़ :

पीएसएल के बाकी मैचों से बाहर हुए डुप्लेसिस, स्वदेश लौटेंगे

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:38 IST

Open in App

अबुधाबी, 16 जून पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के यहां हुए मैच के दौरान कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) का शिकार होने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस बाकी बचे टी20 टूर्नामेंट से बुधवार को बाहर हो गए।

रविवार को यहां पीएसएल मैच के दौरान पेशावर जल्मी टीम के खिलाफ बाउंड्री रोकते हुए डुप्लेसिस की टक्कर क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के अपने साथी मोहम्मद हसनेन के साथ हो गई थी जिसके बाद वह कनकशन का शिकार हो गए।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, ‘‘रविवार को पेशावर जल्मी के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मैच में कनकशन का शिकार होने वाले फाफ डु प्लेसिस टीम के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। वह आज रात दक्षिण अफ्रीका लौट जाएंगे।’’

टक्कर के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान कुछ मिनट तक जमीन पर गिरे रहे जबकि टीम के फिजियो ने उनकी जांच की।

डुप्लेसिस इसके बाद टीम डगआउट में चले गए और उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

डुप्लेसिस ने बाद में उसी दिन ट्वीट किया था कि वह अस्पताल से लौट चुके हैं और उबर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!