लाइव न्यूज़ :

एनसीए के क्रिकेट प्रमुख पद के लिए आवेदन करने वाले द्रविड़ एकमात्र उम्मीदवार

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:05 IST

Open in App

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के क्रिकेट प्रमुख के पद के लिए पुन: आवेदन किया है जिससे नवंबर में टी20 विश्व कप के बाद उनके सीनियर राष्ट्रीय टीम में मुख्य कोच रवि शास्त्री की जगह लेने से जुड़ी अटकलों पर विराम लगेगा।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद आवेदन मंगाए थे। नए संविधान के अनुसार अनुबंध में विस्तार का कोई प्रावधान नहीं है और चयन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जाती है।बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हां, राहुल ने क्रिकेट प्रमुख के पद के लिए पुन: आवेदन किया है। अब वास्तव में सेंटर आफ एक्सीलेंस बने एनसीए का चेहरा बदलने के लिए उसने जो शानदार काम किया है उसे देखते हुए यह समझने के लिए आपको जीनियस होने की जरूरत नहीं है कि वह पद पर बरकरार रह सकता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘अब तक राहुल के अलावा किसी बड़े नाम ने पद के आवेदन नहीं किया है।’’पता चला है कि बीसीसीआई ने आवेदन जमा कराने की तारीख में कुछ दिन का इजाफा करने का फैसला किया है जिससे कि इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।सूत्र ने कहा, ‘‘बीसीसीआई पदाधिकारियों ने समयसीमा को 15 अगस्त से कुछ दिन बढ़ाने का फैसला किया है। जब राहुल दौड़ में है तो सभी को पता है कि पद के लिए आवेदन करने का अधिक मतलब नहीं है। यह सिर्फ औपचारिकता की तरह हैं लेकिन हां निष्पक्ष होने के लिए कुछ और दिन दिए गए हैं अगर किसी को लगता है कि वह दावेदारी पेश करना चाहता है तो।’’श्रीलंका दौरे के बाद द्रविड़ ने भारतीय टीम के साथ पूर्णकालिका भूमिका को लेकर अंदेशा जताया था।उनके आवेदन ने हालांकि पुष्टि होती है कि वह अब भी युवा क्रिकेटरों के साथ काम करके राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की मदद करना चाहते हैं।इस बीच चोटों से जूझने वाले वरूण चक्रवर्ती और कमलेश नागरकोटी एक बार फिर एनसीए पहुंच गए हैं। शुभमन गिल भी एनसीए में हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के ये तीनों खिलाड़ी रिहैबिलिटेशन सह फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे और इसी के आधार पर यह तय होगा कि ये इंडियन प्रीमियर लीग में खेल पाएंगे या नहीं।सूत्र ने कहा, ‘‘हां, चक्रवर्ती और नागरकोटी एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन सह फिटनेस सत्र कर रहे हैं। मुझे लगता है कि एनसीए के उनको फिट होने का प्रमाण पत्र देने के बाद वह केकेआर टीम के साथ यूएई जाएंगे। गिल अब भी यहां ट्रेनिंग कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2008 के बाद 2026?, 18 साल बाद लौटे सर 'जडेजा'?, सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिखे रवींद्र जडेजा, वीडियो

क्रिकेट14 साल में क्या कर रहे हो भाई?, वैभव सूर्यवंशी की रनों की बौछार देखकर अश्विन दंग, शेयर किया पोस्ट

क्रिकेटटेस्ट क्रिकेट 200 से अधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी?, 214 के साथ नंबर-1 जो रूट, टॉप-3 में भारतीय खिलाड़ी शामिल, देखिए लिस्ट

क्रिकेट15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में नजर आएंगे विराट, जानें कब, कहां होगा मुकाबला? पूरी डिटेल यहां

क्रिकेटद्रविड़ और पुजारा की जगह कौन लेगा?, इंग्लैंड में फेल नायर, 11 पारी में 27 की औसत से रन बनाए सुदर्शन?, नंबर-3 पर किसे खिलाएंगे कोच गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!