लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से तीन हफ्ते पहले पता नहीं कि दर्शकों को अनुमति मिलेगी या नहीं

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:41 IST

Open in App

तोक्यो, एक जुलाई (एपी) ओलंपिक शुरू होने में मात्र तीन सप्ताह का समय रह गया है और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के बीच दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी जायेगी या नहीं ।

तोक्यो में लगातार बढते कोरोना मामलों के बीच आशंका जताई जा रही है कि ओलंपिक से महामारी और फैलेगी ।

विशेषज्ञों ने चेताया है कि बेहद संक्रामक डेल्टा वैरिएंट से संक्रमण दर काफी बढ सकती है और खेलों के दौरान भी आपातकाल लगाना पड़ सकता है ।

सुगा ने कहा ,‘‘ मैं कह चुका हूं कि ओलंपिक दर्शकों के बिना भी हो सकते हैं । हम लोगों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखकर फैसला लेंगे ।’’

तोक्यो में बुधवार को कोरोना के 673 नये मामले आये । तोक्यो मेट्रोपोलिटन सरकार के चिकित्सा सलाहकार डॉक्टर मित्सुओ काकू ने एक साप्ताहिक बैठक में गुरूवार को कहा कि डेल्टा वैरिएंट के बढते मामलों के कारण तोक्यो के हालात गंभीर हो गए हैं ।

आयोजकों ने आपातकाल हटने की दशा में पिछले सप्ताह 10000 या स्टेडियम की क्षमता का 50 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया था । आलोचना के बाद सरकारी अधिकारियों ने कहा कि खेल दर्शकों के बिना भी हो सकते हैं।

सुगा ने कहा कि आयोजन समिति , अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक और पैरालम्पिक समितियों से बात करके दर्शकों को प्रवेश देने के बारे में फैसला लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!