लाइव न्यूज़ :

हमें जिन नीतियों से सफलता मिली उसे ओलंपिक से पहले बदलने की जरूरत नहीं: जसपाल राणा

By भाषा | Updated: November 28, 2019 17:21 IST

जसपाल राणा का मानना है कि राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ को मौजूदा नीतियों और कार्यक्रमों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए जिसने देश को रिकॉर्ड 15 ओलंपिक कोटे दिलाये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनु भाकर, चिंकी यादव और सौरभ चौधरी जैसे 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया है।निशानेबाजों को अनुमति के बिना किसी भी नए वाणिज्यिक सौदों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति नहीं होगी।

भारतीय जूनियर पिस्टल टीम के कोच जसपाल राणा का मानना है कि राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ को मौजूदा नीतियों और कार्यक्रमों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए जिसने देश को रिकॉर्ड 15 ओलंपिक कोटे दिलाये हैं। मनु भाकर, चिंकी यादव और सौरभ चौधरी जैसे 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले युवा इस पूर्व पिस्टल निशानेबाज की देख रेख में अपने खेल में सुधार किया है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने हाल ही में कहा कि निशानेबाजों को अनुमति के बिना किसी भी नए वाणिज्यिक सौदों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए उनके माता-पिता को एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि ‘वित्तीय लाभ’ के लिए कोई शोषण नहीं किया जाएगा।

राणा ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह काफी पहले हो जाना चाहिए था। अगर कोई निशानेबाज है जो पहले से अनुबंधित है तो उसे पैसा कौन देगा। आप ये कैसे उम्मीद करते है कि वे अनुबंध की समाप्ति से पहले करार कैसे तोड़ दे।’’

रनिंदर ने यह भी कहा था ओलंपिक से पहले तैयारियों के लिए यहीं अभ्यास करेंगे क्योंकि विदेश जाने से निशानेबाजों का ध्यान भटक जाता है। विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता और एशियाई खेलों में कई पदक जीतने वाले राणा ने इस मुद्दे पर भी एनआरएआई का साथ दिया लेकिन कहा कि यह कदम काफी देर से उठाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं हालांकि समझता हूं कि महासंघ निशानेबाजों की रक्षा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह मैच से पहले निशानेबाजों की तैयारी को प्रभावित कर सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि एनआरएआई निशानेबाजों की प्रगति की निगरानी कर सकता है, उनके कार्यक्रमों पर नजर रख सकता है, लेकिन इसके साथ ही निशानेबाजों को पैसा कमाने का अधिकार भी है।’’

टॅग्स :निशानेबाजीटोक्यो ओलंपिकओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!