लाइव न्यूज़ :

जोकोविच के मांसपेशियों में खिंचाव, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में सफर जारी रखना अधर में

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:04 IST

Open in App

मेलबर्न, 12 फरवरी (एपी) दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के नौवें ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने के अभियान को तीसरे दौर के मैच के दौरान शुक्रवार को मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण झटका लगा है।

जोकोविच ने पांच सेट तक चले मुकाबले में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज के खिलाफ लगातार 17वीं जीत दर्ज करने के बाद कहा कि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह शायद अगला मैच नहीं खेल सकेंगे। चौथे दौर में उन्हें रविवार को मिलोस राओनिच का सामना करना है।

मैच के दौरान चोटिल होने के कारण जोकोविच को चिकित्सकों की मदद लेनी पड़ी, जिसके लिए उन्होंने मेडिकल टाइम आउट लिया था। चोटिल होने के बाद भी उन्होंने इस मैच को 7-6, 6-4, 3-6, 4-6, 6-2 से जीता।

चोट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल जो पता चला है, यह मांसपेशियों में खिंचाव है। मुझे पता नहीं है मैं इस से उबर (टूर्नामेंट के लिए) पाऊंगा या नहीं।’’

राओनिच के खिलाफ अगले मैच के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि मैं कोर्ट में उतर पाऊंगा या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपेशाब करने घर से बाहर निकले, 60 वर्षीय बच्चू राम को पटक कर रौंदा, नवादा में हाथी मचा रहे हैं आतंक, अब तक 4 लोगों की गई?

कारोबारग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

भारतपश्चिम बंगाल मतगणनाः उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, अमित मालवीय ने कहा-एक और दिन ममता बनर्जी के लिए एक और न्यायिक हार

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ी सियासी हलचल, सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच 25 से 30 मिनट तक बातचीत

कारोबारवाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071 रुपये?, इसी कीमत में पहले 2 सिलेंडर लेते थे, ग्राहकों ही नहीं पर्यटकों पर भी असर?, शिमला में रेस्तरां मालिकों की नाराजगी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!