लाइव न्यूज़ :

दिव्यांश ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में फाइनल्स विश्व रिकार्ड तोड़ा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी तोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके दिव्यांश सिंह पवार ने बुधवार को यहां 253.1 के स्कोर से विश्व रिकार्ड तोड़कर राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल्स में पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल टी4 स्पर्धा जीत ली।

दिव्यांश ने क्वालीफाइंग में 629.7 अंक के स्कोर से तीसरे स्थान से फाइनल के लिये क्वालीफाई किया जिसमें उन्होंने एक अन्य तोक्यो ओलंपिक कोटा धारी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। दोनों के बीच में कड़ा मुकाबला चला जिसमें दुनिया के मौजूदा नंबर एक दिव्यांश ने बाजी मारी और साथ ही विश्व रिकार्ड भी तोड़ दिया।

ऐश्वर्य ने 252.8 अंक जुटाये और वह विश्व रिकार्ड से महज 0.2 अंक से पीछे रह गये।

दिव्यांश के अलावा सौरभ चौधरी (पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल टी4), चिंकी यादव (महिला 25 मीटर पिस्टल टी4) और तेजस्विनी सावंत (महिला 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन टी4) ने अपनी स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।

सौरभ ने फाइनल में 243.1 के स्कोर से टी4 ट्रायल में जीत हासिल की। सरबजोत सिंह दूसरे और रविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

एक अन्य तोक्यो 2020 कोटा धारी चिंकी यादव ने महिला 25 मीटर पिस्टल टी4 स्पर्धा के फाइनल में 37 अंक से पहला स्थान हासिल किया। मनु भाकर ने भी फाइनल में क्वालीफाई किया, लेकिन वह पांचवें स्थान पर रहीं।

तेजस्विन सावंत महिला 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन टी4 स्पर्धा के फाइनल में 456.7 अंक से विजेता रहीं। उन्होंने लज्जा गोस्वामी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 455 अंक बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट243 रन पड़े कम, घर में मुंबई इंडियन्स की एक और हार?, सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, अभिषेक-हेड ने 52 गेंद में कूटे 129 रन?

क्राइम अलर्टधार दुर्घटनाः पिकअप में सवार 13 मजदूरों की मौत, 35 लोग घायल, 8 से 10 बच्चे भी शामिल

क्रिकेटदिल को छूया, प्यार दिखाया?, नहीं खेल रहे हिटमैन, रोहित शर्मा के 39वें जन्मदिन पर वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने 'हैप्पी बर्थडे' गाया, वीडियो

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!