लाइव न्यूज़ :

धोनी 2022 आईपीएल में खेलेंगे , चेन्नई में विदाई मैच खेलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:29 IST

Open in App

चेन्नई, पांच अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यह साफ कर दिया कि वह कम से कम एक और सत्र में अपने पसंदीदा पीली जर्सी पहनेंगे और ‘व्हिसल पोडु (सीएसके के प्रशंसक)’ सेना निश्चित रूप से उन्हें अपने प्रिय चेपॉक मैदान में ‘विदाई मैच’ खेलते हुए देखे सकेंगे।

धोनी के संन्यास को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी लेकिन उन्होंने पहली बार मंगलवार को साफ संकेत दिया कि वह आगामी सत्र में खेलते हुए नजर आयेंगे क्योंकि आईपीएल की अगली नीलामी में टीम में बड़ा बदलाव होगा।

धोनी ने  ‘इंडिया सिमेंट्स’ के 75वें साल के जश्न के मौके पर प्रशंसकों से बात करते हुए कहा, ‘‘ जहां तक संन्यास की बात है तो आप भी आप आ सकते हैं और मुझे सीएसके के लिए खेलते हुए देख सकते हैं और यह मेरी आखिरी मैच हो सकता है।  आपको अभी मुझे विदाई देने का अवसर मिलेगा। उम्मीद है कि हम चेन्नई में खेलेंगे और वहां प्रशंसकों से मिल सकते हैं।’’

अगर सूत्रों की मानें तो सीएसके अगली नीलामी के लिए तीन खिलाड़ियों- कप्तान धोनी, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और  सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को रिटेन (टीम के साथ बनाये रखना) करेगी।

धोनी ने 2019 के बाद चेन्नई में आईपीएल का मैच नहीं खेला है।

धोनी ने कहा कि वह संन्यास के बाद बॉलीवुड का रुख करने का मन नहीं बना रहे।

एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ आप जानते हैं कि बॉलीवुड वास्तव में लिए आसान नहीं है। जहां तक विज्ञापनों का सवाल है, मैं उन्हें करने में खुश हूं। जब फिल्मों की बात आती है, तो मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही कठिन पेशा है और इसे करना बहुत मुश्किल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!