लाइव न्यूज़ :

आईलीग में छाप छोड़ने और भारतीय टीम में वापसी के लिए बेताब: सुमित पस्सी

By भाषा | Updated: November 18, 2020 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारत की ओर से 2016 में पदार्पण करने वाले स्ट्राइकर सुमित पस्सी ने कहा कि वह आगामी आईलीग फुटबॉल सत्र में छाप छोड़ने और राष्ट्रीय टीम में वापसी का अपना दावा मजबूत करने के लिए बेताब हैं।

पस्सी लीग में पंजाब एफसी की ओर से खेलेंगे।

पस्सी ने ‘आई-लीग.ओआरजी’ से कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलना बेहद गौरव की बात है और भारत के लिए पदार्पण करना सपना साकार होने की तरह था। मैं इस सत्र में छाप छोड़ने और सीनियर टीम में फिर जगह बनाने के लिए बेताब हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा और कड़ी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा। मैं अपनी टीम के लिए कई गोल करना चाहता हूं और मैच जीतना चाहता हूं।’’

आईलीग का नया सत्र नौ जनवरी 2020 से शुरू होगा और पंजाब की टीम ने मुख्य कोच कर्टिस फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में इसी महीने ट्रेनिंग शुरू की।

पस्सी ने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण लंबे समय के बाद फुटबॉल दोबारा शुरू होने पर उनकी नजरें अब आईलीग खिताब जीतने पर टिकी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी नई टीम के साथ ट्रेनिंग करना शानदार है और हमारी तैयारी काफी अच्छी चल रही है। हमारी टीम का ढांचा काफी पेशेवर है और यही कारण है कि मैं उनके साथ अनुबंध करने को लेकर उत्सुक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!