डिफेंडर राहुल भेके मुंबई सिटी एफसी से जुड़े

By भाषा | Published: August 19, 2021 04:14 PM2021-08-19T16:14:26+5:302021-08-19T16:14:26+5:30

Defender Rahul Bheke joins Mumbai City FC | डिफेंडर राहुल भेके मुंबई सिटी एफसी से जुड़े

डिफेंडर राहुल भेके मुंबई सिटी एफसी से जुड़े

मौजूदा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी ने डिफेंडर राहुल भेके से दो साल के अनुबंध की घोषणा की। भेके बेंगलुरू एफसी से जुड़े हुए थे और मुंबई सिटी से उनका करार 2022-23 सत्र तक होगा। वह आईएसएल के अनुभवी खिलाड़ी हैं और पिछले छह सत्र में केरला ब्लास्टर्स, एफसी पुणे सिटी और बेंगलुरू एफसी के लिये 92 मैच खेल चुके हैं। क्लब द्वारा जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार भेके ने कहा, ‘‘यह मेरे गृहनगर का क्लब है और गत चैम्पियन तो है ही। अपने शहर और अपने लोगों का प्रतिनिधित्व करने का अहसास मेरे लिये इस खेल को और विशेष बना देगा और जब मेरे पास मुंबई सिटी से जुड़ने का मौका आया तो मुझे दोबारा नहीं सोचना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Defender Rahul Bheke joins Mumbai City FC

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे