लाइव न्यूज़ :

दीपक आसान जीत के साथ दूसरे दौर में, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में एसएससीबी के मुक्केबाजों का दबदबा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 18:53 IST

Open in App

बेल्लारी, 16 सितंबर अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता दीपक कुमार (51 किग्रा) की अगुआई में सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के मुक्केबाजों ने गुरुवार को यहां पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दबदबा बनाते हुए अपने सभी मुकाबले जीते।

इस साल स्ट्रेंजा मेमोरियल टूर्नामेंट में रजत पदक के दौरान विश्व और ओलंपिक चैंपियन शेखोबिदीन जोइरोव को हराने वाले दीपिक ने एसएससीबी के दबदबे की शुरुआत करते हुए 51 किग्रा वर्ग के पहले दौर में बिहार के अमन कुमार को 5-0 से हराया।

बरूण सिंह (48 किग्रा) और आकाश (54 किग्रा) ने एसएससीबी के दबदबे को आगे बढ़ाते हुए सर्वसम्मत फैसले में क्रमश: तेलंगाना के डोनाल्ड जानुमाला और अखिल भारतीय पुलिस के रॉकी को हराया।

दलवीर सिंह तोमर (64 किग्रा) और नवीन बूरा (71 किग्रा) भी दूसरे दौर में जगह बनाने के सफल रहे जिससे दूसरे दिन एसएससीबी के पांचों मुक्केबाज जीत दर्ज करने में सफल रहे।

कर्नाटक के रेयान एमडी भी 67 किग्रा वर्ग में दिल्ली के भूपेश रूहाल को 4-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहे।

महाराष्ट्र के अजय पेंडोर (51 किग्रा) और यश गौड़ (64 किग्रा) ने भी अगले दौर में जगह बनाई।

उत्तर प्रदेश के जावेद (51 किग्रा) और चंडीगढ़ के रोहित कुमार (64 किग्रा) ने भी दूसरे दौर में प्रवेश किया।

इक्कीस सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेताओं को सर्बिया के बेलग्राद में 24 अक्टूबर से छह नवंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!