CWG 2018: नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले बने पहले भारतीय

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 14, 2018 12:13 IST2018-04-14T11:55:42+5:302018-04-14T12:13:04+5:30

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

CWG 2018: Neeraj Chopra wins gold in men's Javelin throw, writes new history | CWG 2018: नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले बने पहले भारतीय

नीरज चोपड़ा ने CWG 2018 में जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: नीरज चोपड़ा ने 21वें कॉमवेल्थ गेम्स के दसवें दिन शनिवार को जैवलिन थ्रो (भाला फेंत) में नए रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतते हुए नया इतिहास रच दिया है। 86.47 मीटर की दूरी तक जैवलिन फेंकते हुए गोल्ड जीतने वाले नीरज इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 

इसके साथ ही वह एथलेटिक्स की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले 1958 में मिल्खा सिंह, कृष्णा पूनिया ने 2010 में और विकास गौड़ा ने 2014 में गोल्ड मेडल जीता था। ये इन खेलों में भारत का 21वां गोल्ड मेडल है। 

जैवलिन थ्रो के फाइनल में 20 वर्षीय नीरज के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका सबसे कम थ्रो 8(3.48 मीटर) भी, सिल्वर जीतने वाले ऑस्ट्रेलिाय के हामिश पीकॉक (82.59) से भी बेहतर था। चोपड़ा अपने पहले पही प्रयास में 85.50 मीटर दूरी तक भाला फेंककर पहले स्थान पर पहुंच गए थे। 


हालांकि उनका दूसरा प्रयास फाउल करार दिया गया। लेकिन इसके बाद चोपड़ा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और तीसरे प्रयास में 85.94 मीटर और चौथे प्रयास में 86.47 मीटर की दूरी तक भाला फेंका, जोकि उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.48 मीटर से महज 0.01 मीटर ही कम था।

चोपड़ा इससे पहले IAAF वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप इवेंट में गोल्ड जीतकर फील्ड इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच चुके हैं। चोपड़ा ने तब 84.69 मीटर की दूरी तक भाला फेंका था।

Web Title: CWG 2018: Neeraj Chopra wins gold in men's Javelin throw, writes new history

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे