लाइव न्यूज़ :

मौजूदा फुटबॉल टीम 2018 विश्व कप क्वालीफायर के लिये टीम की तुलना में बेहतर है: वेंकटेश

By भाषा | Updated: June 13, 2021 14:48 IST

Open in App

दोहा, 13 जून भारतीय फुटबॉल टीम के सहायक कोच षणमुगम वेंकटेश का कहना है कि मौजूदा टीम गेंद को ज्यादा से ज्यादा समय पर अपने पास रखती है और उसने 2018 विश्व कप क्वालीफायर के लिये खेलने वाली टीम की तुलना में कहीं ज्यादा सटीक पास दिये हैं।

भारत पहले ही 2022 फीफा विश्व कप की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन उसके पास अब भी 2023 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के अगले दौर में पहुंचने का मौका है।

वेंकटेश अपने खेलने के दिनों में सीनियर राष्ट्रीय टीम की अगुआई भी कर चुके हैं और उनका कहना है कि मौजूदा टीम ने कई चीजों में सुधार किया है।

उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, ‘‘पिछले विश्व कप क्वालीफायर - फीफा विश्व कप रूस 2018 क्वालीफायर - के 2015 में हुए पहले सात मैचों में तुलना की जाये तो मौजूदा टीम का गेंद पर दबदबा बनाने का औसत 10.2 प्रतिशत बढ़ गया है जो 39.8 प्रतिशत से 50 प्रतिशत हो गया है। ’’

वेंकटेश ने कहा, ‘‘पिछले क्वालीफायर के दौरान प्रत्येक मैच में पास करने की संख्या 338 थी जबकि मौजूदा टीम में अब ये बढ़कर 450 हो गये हैं। मौजूदा टीम की पास करने की सटीकता भी पिछले 74 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गयी है जिसमें छह प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!