लाइव न्यूज़ :

Watch: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को हार के बाद दर्शकों का झेलना पड़ा गुस्सा, कह दी ये बात..

By आकाश चौरसिया | Updated: December 2, 2023 12:01 IST

सऊदी अरब फुटबॉल प्रो लीग 2023 में 0-3 से हार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दर्शकों ने चिढ़ा दिया और उनके सामने मेसी, मेसी का नाम लिया। इस माहौल से मेसी के प्रति लोगों की दीवानगी देखने लायक थी। Watch: Cristiano Ronaldo had to face the anger of the audience after the defeat, people raised this slogan..

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब फुटबॉल प्रो लीग में हार के बाद रोनाल्डो को दर्शकों की आलोचना झेलनी पड़ीइस मैच में रोनाल्डो की टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ाफुटबॉल मैच में मेसी ने तो परफॉर्म ही नहीं किया, फिर भी उनके प्रति दीवनगी देखने लायक थी

रियाद: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मौजूदगी के बावजूद अल नासर को सऊदी अरबफुटबॉल प्रो लीग में अल हिलाल के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद विजेता टीम के प्रशंसकों ने 'मेसी, मेसी' के नारे लगाकर पुर्तगाल के इस सुपरस्टार पर ताने कसे गये। लेकिन, मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिग्गज ने इसे हंसी में उड़ा दिया और डगआउट की ओर जाते समय प्रशंसकों को चुंबन देते हुए उनके शब्द हंस के स्वीकार किये।

लियोनेल मेसी का इस मैच से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन पिछले दो दशक से रोनाल्डो और उनके बीच फुटबॉल के मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही। यही वजह थी कि पांच बार के बैलन डी ओर विजेता रोनाल्डो जब मैदान से बाहर निकल रहे थे तो अल हिलाल के प्रशंसक अर्जेंटीना के सुपरस्टार का नाम लेकर उन्हें चिढ़ा रहे थे। 

रोनाल्डो इस मैच में अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए, जबकि विजेता टीम की तरफ से अलेक्जेंडर मित्रोविच ने दो औेर सर्बिया के उनके साथी सर्गेज मिलिनकोविच सैविच ने एक गोल किया। रियाद की इन दो टीमों के बीच मुकाबले से पहले हालांकि प्रशंसक रोनाल्डो के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इनमें से अधिकतर दर्शक रोनाल्डो की 7 नंबर की जर्सी पहनकर स्टेडियम में पहुंचे थे। 

शुक्रवार को हुए मैच में उम्मीद के मुताबिक रोनाल्डो उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएं। वहींं, सर्गेज मिलिनकोविक-सैविक ने 64वें मिनट में लीग लीडर्स के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की, इसके बाद स्टार स्ट्राइकर अलेक्जेंडर मित्रोविक ने दो गोल किए। अल हिलाल ने लीग तालिका में अपनी बढ़त बना ली थी। सऊदी प्रो लीग सीजन 2023-24 में अल नसर और अल अहिली सऊदी 41 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर हैं।

टॅग्स :फुटबॉलसऊदी अरबक्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!