लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने के बाद दुती चंद को हुई ये परेशानियां, खुद किया खुलासा

By भाषा | Updated: June 14, 2019 21:11 IST

भारत की सबसे तेज महिला एथलीट दुती चंद ने शुक्रवार को कहा कि समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने के बाद वह ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर सकी।

Open in App
ठळक मुद्देदुती चंद ने पिछले महीने अपने समलैंगिक रिश्ते का खुलासा किया था।समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने के बाद वह ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर सकी।

मुंबई, 14 जून। भारत की सबसे तेज महिला एथलीट दुती चंद ने शुक्रवार को कहा कि समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने के बाद वह ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर सकी। लेकिन अब चीजें थोड़ी सामान्य होने लगी हैं। वह दुनिया की उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने इस तरह के रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार किया है।

वर्ष 2018 एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीत चुकी दुती ने कहा, ‘‘शुरू में मेरी ट्रेनिंग में काफी व्यवधान पड़ा। मैंने हर किसी को बताया कि मेरी बहन ने मुझे कितना तनाव दिया। मैं इसके बाद कम से कम 10-15 दिन तक ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर सकी। लेकिन अब मैं सब चीजें भूलकर अपनी ट्रेनिंग में लग गयी हूं।’’

उन्होंने यहां ‘स्केचर्स गोरन 7’ लांच के मौके पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लोगों से काफी समर्थन मिला और इसने मुझे थोड़ा सहज कर दिया।’’ यह पूछने पर कि क्या उन्हें लोगों से सकारात्क प्रतिक्रिया की उम्मीद थी तो दुती ने कहा, ‘‘मैंने कुछ भी उम्मीद नहीं की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अंदर से लगा था कि लोग मेरे इसके बारे में बताने के बाद मेरे बारे में थोड़ा खराब बोल सकते हैं। क्योंकि मैं एथलेटिक्स में मशहूर हूं और इससे शायद मेरे खेल पर फिर से असर पड़ेगा जैसा 2014 में पड़ा था। लेकिन भगवान की कृपा से ऐसा कुछ नहीं हुआ।’’

दुती ने कहा, ‘‘एएफआई, साई और हर किसी ने मेरा समर्थन किया और कहा कि यह आपकी निजी जिंदगी है और इसके कारण आपके खिलाफ कुछ कार्रवाई नहीं की जायेगी। बल्कि उन्होंने मुझे अच्छी ट्रेनिंग करने को कहा।’’

टॅग्स :दुती चंद
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलओलंपियन दुती चंद का खुलासा- 'स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुई थी रैगिंग, सीनियर मालिश करने के लिए करते थे मजबूर'

अन्य खेलटोक्यो ओलंपिक: दुती चंद ने किया निराश, नहीं बना सकीं महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में जगह

हॉट व्हील्सभारत की स्टार एथलीट दुती चंद बेच रही हैं अपनी BMW कार, क्या मेंटेनेंस है बड़ा कारण?

अन्य खेलओडिशा सरकार ने कहा, 'दुती चंद पर 2015 से खर्च किए 4.09 करोड़ रुपये', धाविका ने किया इनकार

एथलेटिक्सअपनी BMW कार बेचने को मजबूर स्टार एथलीट दुती चंद, कोरोना के चलते करना पड़ रहा आर्थिक संकट का सामना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!