लाइव न्यूज़ :

बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे: रोहित

By भाषा | Updated: April 20, 2021 23:50 IST

Open in App

चेन्नई, 20 अप्रैल मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट की हार के बाद कहा कि अच्छी शुरुआत के बाद उनकी टीम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकती थी लेकिन ऐसा करने में नाकाम रही।

मुंबई के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) की पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की। ललित यादव ने भी नाबाद 22 रन की पारी खेली।

मुंबई की टीम मिश्रा (24 रन देकर चार विकेट) की फिरकी के सामने नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। आवेश खान ने मिश्रा का अच्छा साथ निभाते हुए 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि आफ स्पिनर ललित यादव ने भी चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें जिस तरह की शुरुआत मिली थी, मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे जो हमने नहीं किया। हम पावर प्ले में मिली शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए, हम एक बार फिर ऐसा करने में नाकाम रहे। दिल्ली के गेंदबाजों को श्रेय जाता है, उन्होंने हमारे ऊपर दबाव बनाए रखा और विकेट चटकाते रहे।’’

रोहित ने चोट के कारण मैच में अधिकांश समय क्षेत्ररक्षण नहीं किया लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी चोट गंभीर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!