लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लंदन में संक्रमित लोगों के संपर्क में रहे F1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन!

By भाषा | Updated: March 21, 2020 17:28 IST

हैमिल्टन चार मार्च को लंदन में एक चैरिटी कार्यक्रम में थे, जिसमें अभिनेता इदरिस एल्बा और कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी सोफी टूडू भी थीं।

Open in App

फॉर्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने कहा कि वह कोविड 19 से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के बाद खुद को अलग कर रहे हैं। हैमिल्टन चार मार्च को लंदन में एक चैरिटी कार्यक्रम में थे, जिसमें अभिनेता इदरिस एल्बा और कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी सोफी टूडू भी थीं। बाद में दोनों कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए। हैमिल्टन ने कहा कि उनके भीतर अभी कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं लेकिन उन्होंने खुद को अलग कर लिया है।

कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने के मद्देनजर युवाओं के भी इससे अछूता नहीं रहने की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की चेतावनी के बीच दुनिया भर में करोड़ों लोगों के लिए सप्ताहांत की शुरुआत बंद जैसी स्थिति और अपने-अपने घरों में ही रहने के साथ हुई। विश्व भर में कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 11,000 पार कर गई है।

डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया है कि युवा भी वायरस के संक्रमण से अछूते नहीं रहेंगे और उनके भी इस महामारी की चपेट में आने की पूरी आशंका है। इस वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, बड़ी आबादी की आवाजाही सीमित कर दी है, स्कूल एवं कारोबार बंद हो गए हैं और लाखों लोग घरों से काम करने के लिए मजबूर हैं जबकि कई की आजीविका छिन गई है। 

भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका वायरस के खिलाफ जंग “जीत” रहा है लेकिन अलग-अलग राज्यों ने नाटकीय ढंग से प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है, जहां न्यूयॉर्क, इलिनोइस और कैलिफोर्निया ने लोगों को उनके घरों के भीतर रहने का आदेश दिया है। दुनिया भर में वायरस के कारण मृतकों की संख्या 11,000 के पार चली गई है जिसमें से 4,000 मामले बुरी तरह प्रभावित इटली से हैं जहां पिछले एक सप्ताह में रोजाना मृतकों की संख्या अचानक बढ़ गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकार रैलीकनाडाअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!