लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Impact: भारतीय ओलंपिक संघ ने कर्मचारियों को दी घर से काम करने की मंजूरी, कहा- जोखिम में नहीं डाल सकते

By भाषा | Updated: March 19, 2020 14:42 IST

आईओए ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन गंभीर बनता जा रहा है और हम अपने कर्मचारियों को जोखिम में नहीं डाल सकते।’’

Open in App
ठळक मुद्देआईओए अपने कर्मचारियों को अगले सप्ताह से घर से काम करने के लिये कहेगा।बीसीसीआई ने अपने कर्मचारियों को 16 मार्च से ही घर से काम करने के लिये कह दिया था।

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अपने मुख्यालय से अधिकतर कामकाज को बंद करने के लिये तैयार है और वह अपने कर्मचारियों को अगले सप्ताह से घर से काम करने के लिये कहेगा।

आईओए के एक सदस्य ने पीटीआई से कहा, ‘‘आईओए सोमवार से अपने कर्मचारियों के लिये घर से काम की सुविधा मुहैया कराएगा। हम अभी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि घर से सही तरह संचालन के लिये सभी प्रणाली उचित तरीके से काम करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन गंभीर बनता जा रहा है और हम अपने कर्मचारियों को जोखिम में नहीं डाल सकते।’’ इस महामारी के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मुंबई में अपना मुख्यालय अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। बीसीसीआई ने अपने कर्मचारियों को 16 मार्च से ही घर से काम करने के लिये कह दिया था।

टॅग्स :ओलंपिककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम