लाइव न्यूज़ :

आई लीग पर कोरोना का साया, कम से कम सात खिलाड़ी पॉजिटिव

By भाषा | Updated: December 29, 2021 14:17 IST

Open in App

कोलकाता, 29 दिसंबर आई लीग फुटबॉल बुधवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया जब विभिन्न टीमों के कई खिलाड़ी बायो बबल (जैविक रूप से सुरक्षित माहौल) में रहने और खेलने के बावजूद पॉजिटिव पाये गए ।

समझा जाता है कि दस से अधिक लोग संक्रमित पाये गए हैं जिनमें कम से कम सात खिलाड़ी हैं ।

रीयल कश्मीर एफसी के पांच , मोहम्मद स्पोर्टिंग और श्रीनिधि डेक्कन एफसी का एक एक खिलाड़ी मंगलवार को हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया है ।

लीग के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ रीयल कश्मीर के पांच खिलाड़ी और तीन अधिकारी और मोहम्मडन स्पोर्टिंग तथा श्रीनिधि डेक्कन एफसी का एक एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है ।’’

कोरोना के ये मामले नोवोटेल होटल से आए हैं जिसे आयोजकों ने रविवार से शुरू हुई फुटबॉल लीग के तीन बायो बबल में से एक बनाया है।

आरकेएफसी, श्रीनिधि डेक्कन और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के अलावा राजस्थान यूनाईटेड, आइजोल एफसी और नेरोका की टीम भी इसी होटल में रुकी हैं।

लीग को जारी रखने या निलंबित करने पर फैसला करने के लिए लीग समिति की आपात बैठक बुलाई गई है।

आईलीग के सीईओ सुनंदो धर ने कहा, ‘‘लीग समिति की आपात बैठक शाम चार बजे होगी जिसमें भविष्य की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा। खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सर्वोच्च है।’’

धर ने हालांकि पॉजिटिव मामलों की असल संख्या का खुलासा नहीं किया।

लीग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया, ‘‘आईलीग टीम के बीच कुछ पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। लीग ने मामले पर करीबी नजर रखी हुई है और क्लब से बात की जा चुकी है। इसके अलावा लीग समिति की आपात बैठक दोपहर के समय बुलाई गई है। आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी। ’’

इस साल आईलीग में 13 टीम हिस्सा ले रही हैं और मुकाबलों का आयोजन तीन स्थलों कोलकाता में मोहन बागान ग्राउंड, कल्याणी में क्ल्याणी स्टेडियम और नैहाटी में नैहाटी स्टेडियम पर हो रहा है।

आरकेएफसी के मालिक संदीप चट्टू ने स्वीकार किया कि उनके कुछ खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन उन्होंने यह नहीं बतया कि कितने खिलाड़ी संक्रमण की चपेट में आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, आरकेएफसी में भी कुछ पॉजिटिव मामले आए हैं, सभी (छह) टीमों के खिलाड़ियों के संक्रमित होने का संदेह है। लेकिन लीग आयोजकों या एआईएफएफ ने अब तक हमें आधिकारिक रूप से नहीं बताया है।’’

संदीप ने कहा, ‘‘21 दिसंबर को एक दौर का परीक्षण हुआ और मेरे सभी खिलाड़ी नेगेटिव थे। ये नवीनतम परीक्षण कल हुए थे।’’

उन्होंने कहा कि कुछ मैच स्थगित हो सकते हैं लेकिन उम्मीद जताई कि आईलीग जारी रहेगी।

बुधवार को आईलीग में किसी मैच के आयोजन का कार्यक्रम नहीं है।

श्रीनिधि डेक्कन, मोहम्मडन स्पोर्टिंग, नेरोका और आइजोल एफसी को गुरुवार को मैच खेलने हैं जबकि आरकेएफसी का अगला मुकाबला शुक्रवार को होना है।

सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को अपने होटल में छह दिन तक पृथकवास में रहना होगा। इन छह दिनों के दौरान उनका दो बार परीक्षण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!