लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक से जुड़े कोरोना मामले 100 पार, 19 नये मामले

By भाषा | Updated: July 23, 2021 12:38 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जुलाई तोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामले बढकर 100 से अधिक हो गए जबकि आयोजकों ने शुक्रवार को 19 नये मामले सामने आने की घोषणा की । चेक गणराज्य का चौथा खिलाड़ी रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

खेलों के उद्घाटन समारोह से पहले कोरोना मामलों की संख्या का शतक पार हो गया । महामारी के कारण समारोह में 1000 से कम लोग होंगे और दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई है।

तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने रोज जारी होने वाले कोरोना अपडेट में बताया कि तीन खिलाड़ी, खेलों से जुड़े दस कर्मचारी, तीन पत्रकार और तीन ठेकेदार पॉजिटिव पाये गए हैं ।

खेलों से जुड़े कोरोना के मामले बढकर 106 हो गए हैं जिनमें से 11 खिलाड़ी हैं ।

चेक गणराज्य की टीम का छठा मामला सामने आया है ।

देश की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा ,‘‘ चेक गणराज्य दल का छठा सदस्य और चौथा खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है । रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल संक्रमित पाये गए हैं ।’’

उन्हें शनिवार को रोड रेस में भाग लेना था जो अब वह नहीं ले पायेंगे । इससे पहले चेक गणराज्य के दो बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी और एक टेबल टेनिस खिलाड़ी भी पॉजिटिव आया था । चेक दल के डॉक्टर व्लास्तिमिल वोरासेक भी गुरूवार को पॉजिटिव पाये गए । इससे पहले एक वॉलीबॉल कोच भी संक्रमित हो गए थे ।

जमैका का एक लंबी कूद का खिलाड़ी कारी मैकलियोड अपने देश में पॉजिटिव पाया गया जो अब खेलों में भाग नहीं ले सकेगा ।

अन्य देशों में से चिली का एक ताइक्वांडो खिलाड़ी, नीदरलैंड का स्केटबोर्ड खिलाड़ी और ताइक्वांडो खिलाड़ी भी पॉजिटिव पाये गए । दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉल खिलाड़ी और अमेरिका का एक बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी पॉजिटिव निकला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!