लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका: लियोनेल मेस्सी Vs नेमार का मुकाबला, ब्रेजील और अर्जेंटीना के बीच खिताबी भिड़ंत कल

By भाषा | Updated: July 9, 2021 11:43 IST

कोपा अमेरिका कप का फाइनल शनिवार को खेला जाना है। फुटबॉल प्रेमियों के लिए मैच खास होगा। इसमें न केवल दुनिया के दो बेहतरी फुटबॉलर आमने-सामने होंगे बल्कि ब्राजील और अर्जेंटीना की पुरानी प्रतिद्वंद्विता भी नजर आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम में खेला जाएगा कोपा अमेरिका कप का फाइनल पिछली बार कोपा अमेरिका 2019 सेमीफाइनल में ब्राजील ने अर्जेंटीना को हराया था मेस्सी अभी तक इस टूर्नामेंट में चार गोल कर चुके है और पांच में सहायक की भूमिका निभाई है

रियो दि जिनेरियो: दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों के लिये यह लियोनेल मेस्सी और नेमार के बीच का मुकाबला है लेकिन शनिवार को ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच होने वाला कोपा अमेरिका फाइनल फुटबॉल के मैदान पर बरसों पुरानी प्रतिद्वंद्विता को फिर ताजा करने का एक मौका भी है ।

ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में फुटबॉल के इतिहास के महानायकों में शुमार मेस्सी को रोकने की चुनौती होगी जबकि मेस्सी पर दुनिया के सबसे कठिन रक्षण में सेंध लगाने का जिम्मा होगा ।

नेमार की ब्राजील ने कोपा अमेरिका के छह मैचों में सिर्फ दो गोल गंवाये हैं। अनुभवी थियागो सिल्वा, मारकिन्होस और एडेर मिलिताओ बारी बारी से खेल रहे हैं ताकि जोखिम से बच सकें । मिडफील्डर केसमिरो और फ्रेड फॉर्म में हैं । राइट बैक डेनिलो और लेफ्ट बैक रेनान लोडी को छकाना आसान नहीं है ।?

ये खिलाड़ी ऐन मोके पर टूर्नामेंट ब्राजील में कराने के फैसले से खफा था लेकिन अब फाइनल से पहले इनका एक ही लक्ष्य मेस्सी की अर्जेंटीना को हराना है ।

केसमिरो ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मेस्सी जिस जोन में खेलता है, मैं भी उसी जोन में खेलता हूं । हमारा कई बार आमना सामना होता है । मैं किसी खिलाड़ी को अकेले निशाना नहीं बना सकता । टीम के रूप में यह काम होता है । हम सिर्फ एक खिलाड़ी को निशाना नहीं बनाते ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ नेमार , रिचार्लीसन से लेकर गोलकीपर तक , टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और सभी आक्रमण भी करते हैं और बचाव भी ।’’

दूसरी ओर अर्जेंटीना ने मेस्सी को बचाने का तरीका खोज लिया है । मिडफील्डर रौद्रिगो डि पॉल और जियोवानी लो सेल्सो उनके इर्द गिर्द घेरा बनाते हैं । इसके साथ ही वे लौटारो मार्तिनेज और निको गोंजालेस को अच्छे पास देने में भी कामयाब रहते हैं ।

मेस्सी अभी तक इस टूर्नामेंट में चार गोल कर चुके है और पांच में सहायक की भूमिका निभाई है । वह पहले ही कह चुके हैं कि उनका सपना अर्जेंटीना के लिये खिताब जीतना है । वह राष्ट्रीय टीम के लिये बार्सीलोना वाले फॉर्म में खेल रहे हैं ।

पिछली बार कोपा अमेरिका 2019 सेमीफाइनल में ब्राजील ने अर्जेंटीना को हराया था । नेमार चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर थे ।

इस मैच को लेकर दीवानगी का आलम यह है कि ब्राजील के राष्ट्रपति जेर बोलसोनारो ने एक आनलाइन बैठक में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अलबर्टो फर्नांडिज से कहा ,‘‘ मुझे पता है कि नतीजा क्या होगा । 5 . 0 ।’’ इस पर फर्नांडिज हंसकर रह गए।

टॅग्स :कोपा अमेरिकानेमारलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!