लाइव न्यूज़ :

केकेआर के दो सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आरसीबी के खिलाफ मुकाबला स्थगित

By भाषा | Updated: May 3, 2021 13:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई कोविड-19 ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग में दस्तक दी जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के वरूण चक्रवर्ती और संदीप वारियर इस घातक वायरस के लिए पॉजिटव पाए गए जिसके कारण आज शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले टीम के मैच को स्थगित करने को बाध्य होना पड़ा।

इस मुकाबले का आयोजन 30 मई को समाप्त होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान किसी अन्य दिन किया जाएगा।

लेग स्पिनर चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज वारियर को पृथकवास में रखा गया है और फिलहाल दल के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव है। ये दोनों 30 बरस के हैं।

इन दोनों में से वारियर को मौजूदा सत्र में अब तक केकेआर के सात मैचों में से एक में भी खेलने का मौका नहीं मिला है।

सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘दल के दो सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन हमें उनके दूसरे परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार है जिससे कि गलत नतीजे की संभावना को खारिज किया जा सके जैसे दिल्ली कैपिटल्स के एनरिच नोर्ट्जे के साथ हुआ था।’’

केकेआर ने अपना पिछला मुकाबला 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था और पॉजिटिव नतीजे आने के बाद टूर्नामेंट में घबराहट की स्थिति हो सकती है।

सूत्र ने कहा, ‘‘अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का भी परीक्षण होगा और चक्रवर्ती तथा वारियर के संपर्क में आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी की ऐप के जरिए पहचान की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केकेआर दल के अन्य सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं लेकिन इन दोनों की दूसरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट का नतीजा शाम से पहले नहीं आएगा इसलिए शाम साढ़े सात बजे मैच का आयोजन नहीं हो पाएगा। ’’

आईपीएल की कोविड-19 से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को छह दिन के लिए पृथकवास में रहना होगा और इस दौरान पहले, तीसरे और छठे दिन उसके परीक्षण के नतीजे नेगेटिव आने चाहिए।

पता चला है कि केकेआर के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ पैट कमिंस ने आईपीएल के सभी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी है।

चक्रवर्ती गुरुवार के मुकाबले के बाद कंधे के स्कैन के लिए अस्पताल गए थे और फिर वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए।

सूत्र ने कहा कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी कांफ्रेंस के जरिए मौजूदा स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं।

चक्रवर्ती ने मौजूदा सत्र में केकेआर के सभी मैचों में हिस्सा लिया है और सात विकेट के साथ टीम के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं।

आईपीएल की शुरुआत से पहले भी कुछ खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे जिसमें अक्षर पटेल और देवदत्त पड्डिकल जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

टूर्नामेंट के बीच में किसी खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ के पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला मामला है।

भारत में रोजाना कोविड-19 संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि तीन हजार से अधिक लोगों की रोजाना मौत हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!