लाइव न्यूज़ :

CWG 2022: केजरीवाल के बधाई वाले ट्वीट पर मेडल जीतने वाली दिव्या काकरान ने कहा- दिल्ली सरकार से कोई मदद नहीं मिली

By भाषा | Updated: August 8, 2022 11:50 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहलवान दिव्या काकरान ने कहा है कि वे 20 साल से दिल्ली में रह रही हैं लेकिन कभी दिल्ली सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की निवासी होने और कई मेडल जीतने के बावजूद दिल्ली सरकार से कोई मदद नहीं मिली: वाली दिव्या काकरानअरविंद केजरीवाल के बधाई ट्वीट के बाद दिव्या काकरान ने उलटा दिल्ली सरकार को सवालों के घेरे में ला दिया।

नयी दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेल-2022 में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान दिव्या काकरान ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी की निवासी होने और कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाएं जीतने के बावजूद उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से कभी कोई मदद नहीं मिली।

हालांकि, दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने काकरान के इस आरोप पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सभी खिलाड़ियों का सम्मान करती है। साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया कि काकरान फिलहाल उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती हैं।

सरकार ने कहा कि वह इस मामले पर गौर करेगी कि क्या काकरान ने कभी किसी खेल योजना के लिए आवेदन किया था। काकरान ने शुक्रवार को महिलाओं के 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्हें बधाई देने वालों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। लेकिन, रविवार को काकरान ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार ने कभी उनकी मदद नहीं की।

काकरान ने लिखा, ''मेरी जीत पर बधाई देने के लिए मैं हृदय से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताती हूं। मैं पिछले 20 वर्षों से दिल्ली में रह रही हूं और अभ्यास कर रही हूं, लेकिन वहां की सरकार की तरफ से मुझे न तो कोई पुरस्कार राशि और न ही किसी तरह की मदद मिली।''

उन्होंने एक और ट्वीट किया, ''मैं आपसे निवेदन करती हूं की जिस तरह आप अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं, जो दिल्ली के होकर किसी और राज्य से खेलते हैं, उसी तरह मुझे भी सम्मानित किया जाए।''

वहीं, ‘आप’ सरकार ने एक बयान जारी कर कहा, ''दिल्ली सरकार देश के सभी खिलाड़ियों का सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। फिलहाल, दिव्या काकरान उत्तर प्रदेश के लिए खेलती हैं। अगर वह दिल्ली से खेलती थीं या सरकार की किसी खेल योजना का हिस्सा रही थीं या उन्होंने ऐसी किसी योजना के तहत आवेदन किया है तो सरकार निश्चित रूप से इस पर गौर करेगी।''

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सदिव्या काकरानअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!