लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: महिला एथलीट ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मचा हड़कंप

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 4, 2018 14:49 IST

Commonwealth Games 2018: कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत से पहले एक महिला एथलीट ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Open in App

नई दिल्ली, 4 अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन से पहले ही एक महिला एथलीट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। क्वींसलैंड पुलिस ने कहा है कि वह गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में एक महिला एथलीट के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही है। 

मॉरिशस मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 4-15 अप्रैल तक होने वाले इन गेम्स में उनकी एक एथलीट का उनके ही देश के प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक अधिकारी द्वारा उत्पीड़न किया गया है। हालांकि मॉरिशस एथलेटिक संघ ने इस मामले पर तुंरत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मॉरिशस मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनके महिला एथलीट को मॉरिशस कॉमनवेल्थ गेम्स टीम के प्रमुख ने 'गलत तरीके से छुआ।' 

क्वींसलैंड पुलिस कमिश्नर ने कहा, 'हमें इस बात से अवगत हैं कि कॉमनवेल्थ टीमों के एक सदस्य ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।' (पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: बैडमिंटन से शूटिंग और बॉक्सिंग तक, भारत के लिए ये हैं मेडल के बड़े दावेदार)

क्वींसलैंड पुलिस सेवा (QPS) ने एक बयान में कहा, 'हमें उत्पीड़न के आरोपों की एक शिकायत मिली है, जिसमें इंटरनेशनल कॉमनवेल्थ गेम्स प्रतिननिधिमंडल का एक सदस्य शामिल है।'  (पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स की रंगारंग शुरुआत गोल्डकोस्ट में आज, भारत को इन खेलों से हैं मेडल की उम्मीदें)

पुलिस ने कहा, 'पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्योंकि अभी मामले की जांच जारी है ऐसे में अभी इसके बारे में और जानकारी देना अनुचित है।' (पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: जानिए इन गेम्स का इतिहास और इससे जुड़ी 10 रोचक बातें)

कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) ने भी कहा है कि वह इन आरोपों से वाकिफ है। कैरेरा (Carrara) स्टेडियम में बुधवार को उद्घाटन समारोह से पहले सामने आई इस घटना ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हलचल जरूर मचा दी है। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!