लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: पीएम मोदी ने दी भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं, शेयर किया ये खास संदेश

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 4, 2018 16:14 IST

Commonwealth Games 2018: पीएम नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए दी भारतीय दल को शुभकामनाएं

Open in App

नई दिल्ली, 4 अप्रैल: 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में बुधवार को एक रंगारंग कार्यक्रम में  शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। इन खेलों में भारत के 221 एथलीट 14 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडल विजेता स्टार शटलर पीवी सिंधु भारतीय ध्वजवाहक होंगी।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं! हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है औ ये खेल उनको अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शानदार अवसर होंगे। हमारे दल का उत्साह प्रत्येक देशवासी बढ़ा रहा है।'  (पढ़ें: CWG Opening Ceremony के पल-पल की अपडेट्स)

भारत ने ग्लास्गो में 2014 में हुए पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 गोल्ड समेत 64 मेडल जीते थे। इस बार के खेलों में भारत को साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, मैरी कॉम, साइना नेहवाल, सुशील कुमार जैसे खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 के दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रहा था, जिसमें भारत ने 101 मेडल जीते थे। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनरेंद्र मोदीपीवी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!