लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका के सह मेजबान से हटाया गया कोलंबिया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 10:17 IST

Open in App

साओ पाउलो, 21 मई (एपी) दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संस्था कॉनमेबोल ने घोषणा की है कि कोलंबिया अगले महीने होने वाले कोपा अमेरिका का सह मेजबान नहीं होगा।

कोलंबियाई राष्ट्रपति इवान ड्यूक के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जबकि उदघाटन मैच में एक महीने से भी कम समय बचा है।

यह पहला अवसर होता जबकि कोपा अमेरिका का आयोजन दो देशों में किया जाता। अर्जेंटीना इसका दूसरा मेजबान देश है।

कोलंबिया के अधिकारियों ने इस फैसले से कुछ घंटे पहले कॉनमेबोल से टूर्नामेंट को स्थगित करने के लिये कहा था। खेल मंत्री अर्नेस्टो लुसेना ने पत्रकारों से कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए इसका आयोजन साल के आखिर में किया जाना चाहिए।

कोपा अमेरिका का आयोजन 13 जून से 10 जुलाई के बीच होना है।

कॉनमेबोल ने बयान में कहा कि टूर्नामेंट को नवंबर तक स्थगित करना संभव नहीं है और वह उन मैचों के मैच स्थलों के बारे में जल्द ही जानकारी देगा जो कोलंबिया में खेले जाने थे।

इससे पहले मंगलवार को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नाडीज से कहा था कि अर्जेंटीना कोपा अमेरिका के सभी मैचों का आयोजन करने पर विचार कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!