लाइव न्यूज़ :

कोको गॉ एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में, बार्टी हारीं

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:08 IST

Open in App

एडीलेड, 24 फरवरी (एपी) अमेरिका की 16 वर्षीय खिलाड़ी कोको गॉ ने बुधवार को यहां एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पेत्रा मार्टिच पर जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

वहीं शीर्ष रैंकिंग पर काबिज खिलाड़ी एश बार्टी को दूसरे दौर के मुकाबले में डेनियल कोलिंस से 3-6 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। बार्टी आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टरफाइनल में हार गयी थीं।

गॉ ने छठी वरीयता प्राप्त मार्टिच को 5-7, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। वह हाल में समाप्त हुए आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पांचवीं वरीय एलिना स्वितोलिना से हार गयी थी।

अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना अमेरिका की शेल्बी रोजर्स से होगा।

अन्य मैचों में दूसरी वरीय बेलिंडा बेनसिच ने मिसाकी डोई पर 6-1 6-3 से जीत दर्ज की। स्टोर्म सैंडर्स ने सातवीं वरीय युलिया पुतिनतसेवा को हराकर उलटफेर किया। जिल टेचमैन और अनास्तासिया सेवास्तोवा ने भी अपने मुकाबले जीत लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!