लाइव न्यूज़ :

खेल रत्न के लिये छेत्री और अर्जुन पुरस्कार के लिये बाला देवी के नाम की सिफारिश

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिये करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के नाम की सिफारिश की है।

वहीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की स्ट्राइकर बाला देवी का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा गया है जो इस समय स्कॉटिश महिला प्रीमियर लीग में रेंजर्स के लिये खेल रही हैं।

एक आधिकारिक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हमने खेल रत्न के लिये सुनील छेत्री और अर्जुन पुरस्कार के लिये बाला देवी के नाम की सिफारिश की है। ’’

सूत्र ने साथ ही कहा, ‘‘हमने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये गैब्रियल जोसफ का नाम दिया है। ’’

छत्तीस साल के छेत्री पिछले कुछ वर्षों से देश और अपने क्लब बेंगलुरू एफसी के लिये बेहतरीन फार्म में हैं। उन्होंने 118 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें 74 गोल दागे है और ये दोनों ही भारतीय रिकार्ड हैं।

छेत्री ने कतर में हाल के विश्व कप क्वालीफायर में बांग्लादेश के खिलाफ दो बार गोल किये जिससे वह सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले सक्रिय फुटबॉलरों की सूची में अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेस्सी से आगे दूसरे स्थान पर पहुंच गये थे।

वह हालांकि अभी चौथे स्थान पर खिसक गये हैं। संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखूत (76) और मेस्सी (75) ने उनसे पहले पहुंच गये हैं।

छेत्री को 2019 में पद्म श्री और 2011 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

वर्ष 2005 में पदार्पण करने के बाद छेत्री एएफसी चैलेंज कप (2008), सैफ चैम्पियनशिप (2011, 2015), नेहरू कप (2007, 2009, 2012), इंटरकान्टिनेंटल कप (2017, 2018) जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। वह 2011 और 2019 एशियाई कप में भी खेले थे।

वहीं 31 वर्षीय बाला देवी पिछले साल जनवरी में रेंजर्स ऑफ ग्लास्गो से जुड़ने के बाद यूरोप में शीर्ष स्तरीय पेशेवर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनीं।

वह 2010 के बाद से देश के लिये 50 से ज्यादा मैच खेल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!