लाइव न्यूज़ :

चेन्नइयिन एफसी ने अनिरुद्ध थापा को कप्तान बनाया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:25 IST

Open in App

चेन्नई, 15 नवंबर  चेन्नइयिन एफसी ने भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी अनिरुद्ध थापा को शुक्रवार से शुरू हो रही इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए कप्तान नियुक्त किया।

ब्राजील के राफेल क्रिवेलारो की जगह टीम की कमान संभालने को तैयार 23 साल के मध्य पंक्ति के खिलाड़ी थापा 2016 से चेन्नइयिन एफसी के साथ है।

चेन्नइयिन एफसी के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थापा ने सोमवार को कहा कि एक कप्तान के रूप में उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी होगी और वह हमेशा अपनी टीम और खिलाड़ियों की रक्षा करेंगे।

उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कप्तान नियुक्त होने के बाद मेरे लिए बहुत कुछ नहीं बदला है। मुझे यहां छह साल हो गए हैं और इसलिए यह समझना मुश्किल नहीं है कि क्लब की क्या उम्मीदें है। वे जीतना चाहते हैं और मैं भी ऐसा ही चाहता हूं। लेकिन कप्तान के रूप में यह मेरे लिए एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि टीम मैदान के अंदर और बाहर एकजुट रहे। मैं हमेशा अपनी टीम और खिलाड़ियों की रक्षा करूंगा।’’

दो बार की चैंपियन चेन्नइयिन एफसी की टीम 2021-22 सत्र में अपने सफर का आगाज 23 नवंबर को हैदराबाद एफसी के खिलाफ गोवा के बम्बोलिम खेले जाने वाले मैच में करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!