लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ की लखमेहर ने पहला डब्ल्यूपीजी टूर खिताब जीता

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:28 IST

Open in App

नोएडा, 17 सितंबर लखमेहर परदेसी ने शुक्रवार को यहां नोएडा गोल्फ कोर्स में हीरो महिला प्रो गोल्फ (डब्ल्यूपीजी) टूर के नौवें चरण का खिताब अपने नाम किया।

चंडीगढ़ की गोल्फर की डब्ल्यूपीजी टूर की यह पहली ट्राफी है। वह 15 अक्टूबर को 22 वर्ष की हो जायेंगी और इस खिताब से उन्होंने अपने जन्मदिन से पहले ही खुद को तोहफा दे दिया।

वह अंतिम दिन ज्यादातर समय पिछड़ रही थीं लेकिन उन्होंने सयंम बनाये रखा।

उन्हें जाहन्वी बक्शी पर सीधे जीत हासिल करने के लिये आठ फीट से पुट करने की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा करके राहत की सांस ली।

इससे पहले डब्ल्यूपीजी टूर पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पांचवां स्थान रहा था।

इस युवा गोल्फर ने कहा, ‘‘यह मेरे लिये बड़ी जीत है। मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी। मैं अपने सभी कोच, माता पिता और नोएडा गोल्फ क्लब की शुक्रगुजार हूं। ’’

लखमेहर ने अंतिम दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर 227 का रहा। जाहन्वी (75) 228 के स्कोर से उनसे पीछे रहीं।

एमेच्योर अवनि प्रशांत 230 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!