लाइव न्यूज़ :

Champions League: आर्सेनल ने सेविला को 2-1 से हराया, गैब्रिएल जीसस ने किया गोल, 41 मैच में 23 गोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2023 16:11 IST

Champions League Football Tournament: ब्राजील के स्ट्राइकर गैब्रिएल को हालांकि 81वें मिनट में पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर जाना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोप की इस शीर्ष क्लब प्रतियोगिता में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है।क्लब प्रतियोगिता में 41 मैच में 23 गोल दाग चुके हैं।गैब्रिएल मार्टिनेली ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल दागकर आर्सेनल को बढ़त दिलाई।

Champions League Football Tournament: गैब्रिएल जीसस ने एक गोल करने में अलावा एक गोल करने में मदद भी की जिससे आर्सेनल ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सेविला को 2-1 से हरा दिया। ब्राजील के स्ट्राइकर गैब्रिएल को हालांकि 81वें मिनट में पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर जाना पड़ा।

 

गैब्रिएल ने यूरोप की इस शीर्ष क्लब प्रतियोगिता में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस क्लब प्रतियोगिता में 41 मैच में 23 गोल दाग चुके हैं। गैब्रिएल के पास पर गैब्रिएल मार्टिनेली ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल दागकर आर्सेनल को बढ़त दिलाई।

ब्राजील के इस स्ट्राइकर ने इसके बाद 53वें मिनट में अकेले दम पर गोल करके आर्सेनल की बढ़त को दोगुना कर दिया। सेविला ने इवान रेकिटिक के कॉर्नर पर नेमांजा गुदेल्ज के हेडर से किए गोल से स्कोर 1-2 किया लेकिन यह हार से बचने के लिए नाकाफी था।

आर्सेनल इस जीत से ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसे पिछले मैच में लेन्स के खिलाफ उसकी सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा था। लेन्स उससे एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। लेन्स ने एक अन्य मैच में पीएसवी आइंडहोवेन से 1-1 से ड्रॉ खेला।

टॅग्स :फुटबॉललियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!