लाइव न्यूज़ :

सीजीएफ को भरोसा 2022 राष्ट्रमंडल खेल आयोजित होंगे

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:51 IST

Open in App

(फिलेम दीपक सिंह)

नयी दिल्ली, 21 जनवरी राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को भरोसा है कि मेजबान शहर के परिषद नेता के ब्रिटेन में कोविड-19 मामलों के बढ़ने से संशय व्यक्त करने के बावजूद 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल अगले साल कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किये जायेंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों में अभी 18 महीने का समय बचा है और बर्मिंघम शहर परिषद के नेता इयान वार्ड ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के आने से हुई चिंताओं के बीच ‘हम निश्चित नहीं हो सकते’ कि ये खेल हो पायेंगे।

समीप के ही शहर वालसाल के परिषद नेता माइक बर्ड ने भी खेलों के आयोजन को लेकर चिंता व्यक्त की थी और आकस्मिक योजना की मांग की थी।

लेकिन सीजीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड ग्रेवम्बर्ग ने कहा कि 28 जुलाई से आठ अगस्त 2022 में होने वाले खेलों को कोई खतरा नहीं है।

ग्रेवम्बर्ग ने पीटीआई को दिये बयान में कहा, ‘‘सीजीएफ को भरोसा है कि सीजीएफ 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा और ब्रिटेन में कोविड-19 महामारी से उबरने की प्रक्रिया में ये अहम भूमिका अदा करेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि खेलों के उद्घाटन समारोह के शुरू होने में अभी 18 से ज्यादा महीने का समय है जिसके लिये सभी स्तर पर सरकार, गैर सरकारी संगठनों और टूर्नामेंट के अन्य बड़े अधिकारियों के साथ काम करते हुए परिस्थितियों पर निगरानी जारी रखी जायेगी और वैश्विक स्थितियों के अनुकूल ही काम किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!