लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने FIFA के साथ की बैठक, अंडर-17 महिला विश्व कप भारत में ही कराने की कोशिश

By शिवेंद्र राय | Updated: August 17, 2022 12:50 IST

फुटबॉल संचालित करने वाली संस्था फीफा ने भारतीय फुटबॉल संघ को 16 अगस्त को मंगलवार को निलंबित कर दिया था। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायलय में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के आयोजन को लेकर फीफा के साथ दो बैठकें हो चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफीफा और भारतीय फुटबॉल संघ विवाद में केंद्र ने दिया दखलकेंद्र सरकार ने फीफा के साथ दो बैठकें कीअंडर-17 महिला विश्व कप 2022 भारत में ही कराने की कोशिश

नई दिल्ली: दुनिया भर में फुटबॉल संचालित करने वाली संस्था फीफा ने भारतीय फुटबॉल संघ को 16 अगस्त को मंगलवार को निलंबित कर दिया था। इसके बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सर्वोच्च न्यायालय से इस मसले पर आपात सुनवाई करने की अपील की थी। बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय में हुई सुनवाई में शीर्ष अदालत ने कहा कि सरकार को बैन हटाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। अदालत को जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के आयोजन को लेकर फीफा के साथ दो बैठकें हो चुकी हैं। उम्मीद है कि फीफा और भारतीय फुटबॉल संघ के बीच मामला सुलझ सकता है। 

क्या है पूरा मामला

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर खेल मंत्रालय ने भारतीय फुटबॉल संघ  प्रफुल्ल पटेल को हटाकर कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) का गठन किया था। फीफा सरकार के इस फैसले से नाराज है। फीफा की तरफ से कहा गया है कि वह थर्ड पार्टी के हस्तक्षेप को नहीं मानता। वह युवा एवं खेल मंत्रालय के संपर्क में भी है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। इसके साथ फीफा ने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द ही हस्तक्षेप बंद नहीं हुआ तो भारत से फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी को भी छीना जा सकता है।

बता दें कि प्रफुल्ल पटेल साल 2009 से ही भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष थे भारतीय खेल कोड के अनुसार कोई भी व्यक्ति 3 बार से अधिक के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष नहीं बन सकता है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही खेल मंत्रालय ने प्रशासकों की समिति का गठन किया था जिसे फीफा ने बाहरी दखल माना।

अगर जल्द ही यह मामला नहीं सुलझा तो भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीम की  मुश्किलें बढ़ जाएंगी। दोनो टीमों को कई मैच खेलने हैं। अगर भारतीय फुटबॉल संघ से प्रतिबंध नहीं हटा तो ये सारे मैच रद्द हो जाएंगे। इसी साल भारत में अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भी होना है जिसके सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में कैबिनेट  फीफा को लिखित गारंटी पर अपनी मुहर लगा चुकी है।

टॅग्स :फीफा महिला वर्ल्ड कपफीफाप्रफुल्ल पटेलसुप्रीम कोर्टभारत सरकारखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!