लाइव न्यूज़ :

PSG vs Riyadh All Star XI: रोनाल्डो के दो गोल के बावजूद हार गई रियाद ऑल स्टार, 5-4 से मेसी की PSG ने जीता मुकाबला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2023 09:38 IST

यह सऊदी अरब के क्लब अल नासर-अल हिलाल की संयुक्त टीम और मेसी के क्लब पीएसजी के बीच फ्रेंडली मुकाबला खेला गया। अल नासर-अल हिलाल के कप्तान रोनाल्डो और मेसी की यह आखिरी भिड़ंत बताया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुकाबला शुरू होने के 3 मिनट के अंदर ही मेस्सी ने गोल मारकर टीम को लीड दिला दी।इसके बाद रोनाल्डो ने 34वें मिनट में गोल कर रियाद ऑल-स्टार को बराबरी पर ला दिया।रियाद ऑल स्टार को यह मैच 4-5 से गंवाना पड़ा।

रियादः गाल की चोट के दर्द से कराहते क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेरिस सेंट-जर्मेन टीम के खिलाफ अपने पुराने प्रतिद्वंदी लियोनेल मेसी के खिलाफ सऊदी अरब में अपने पहले गोल के लिए पेनल्टी स्पॉट से स्कोर करने से पहले खुद को स्थिर रखा। गुरुवार को क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की राइवलरी का एक और मैच अल फहद स्टेडियम में खेला गया जहां 68 हजार दर्शक मौजूद थे।

गौरतलब है कि यह सऊदी अरब के क्लब अल नासर-अल हिलाल की संयुक्त टीम और मेसी के क्लब पीएसजी के बीच यह फ्रेंडली मुकाबला था। अल नासर-अल हिलाल के कप्तान रोनाल्डो और मेसी की यह आखिरी भिड़ंत बताया गया। इस शानदार मुकाबले में रोनाल्डो ने रियाद के लिए दो बार स्कोर किया लेकिन मेस्सी के पीएसजी टीम ने 5-4 से जीत हासिल की।

मुकाबला शुरू होने के 3 मिनट के अंदर ही मेस्सी ने गोल मारकर टीम को लीड दिला दी। स्टेडियम में 68 हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे। इसके बाद रोनाल्डो ने 34वें मिनट में गोल कर रियाद ऑल-स्टार को बराबरी पर ला दिया। यहां मारक्विन्होस ने 43वें मिनट में गोल कर PSG को फिर आगे कर दिया लेकिन रोनाल्डो ने हॉफ टाइम के ठीक पहले (45+6) गोल कर मुकाबला 2-2 से बराबरी पर ला दिया।

60वें मिनट में किलियन एमबापे और 78वें मिनट में एकीटीके ने गोल कर पीएसजी को 5-3 की लीड दिलाई। इंजरी टाइम में तालिस्का ने रियाद की ओर से एक गोल हुआ लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं बदला। रियाद ऑल स्टार को यह मैच 4-5 से गंवाना पड़ा।

बता दें मेसी और रोनाल्डो ने एक दूसरे के खिलाफ कुल 36 मैच खेले हैं। इस दौरान मेसी ने 22 गोल किए जबकि रोनाल्डो ने 21। बार्सिलोना के साथ खेलते हुए मेसी ने 4 बार यूएफा कप अपने नाम किया। रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के साथ 4 बार यूएफा कप जीता। 

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!