लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : शिव और सुमित प्री क्वार्टर में, सचिन और गोविंद हारकर बाहर

By भाषा | Updated: October 30, 2021 23:29 IST

Open in App

बेलग्रेड, 30 अक्टूबर पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) और पदार्पण कर रहे भारतीय मुक्केबाज सुमित (75 किग्रा) ने दूसरे दौर के मुकाबलों में शानदार जीत से शनिवार को यहां एआईबीए पुरूष विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

सुमित ने ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोलताएव को 5-0 से परास्त किया। वहीं इस वैश्विक चैम्पियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता थापा ने भी सिएरा लियोन के जॉन ब्राउन पर राउंड 32 में सर्वसम्मत फैसले में जीत हासिल की।

बोलताएव सटीक मुक्के जड़ने की काबिलियत में भारतीय मुक्केबाज के करीब भी नहीं दिख रहे थे।

सुमित को दूसरे राउंड में बोलताएव के सिर के पीछे हिट करने के लिये चेतावनी भी दी गयी लेकिन इसके बावजूद मैच में उनकी पकड़ ढीली नहीं हुई और वे सर्वसम्मत विजेता बने।

सुमित का सामना अब सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल में क्यूबा के योनलिस हर्नांडिज से होगा।

थापा भारत के लिये दिन में रिंग में उतरने वाले अंतिम मुक्केबाज थे और वह मुकाबले में ब्राउन की तुलना में काफी बेहतरीन रहे। अनुभवी भारतीय मुक्केबाज ने सटीक मुक्कों से सभी तीनों राउंड में बाजी मारी। अब वह सोमवार को अंतिम 16 चरण में फ्रांस के लोयूनेस हामराओऊई के सामने होंगे।

सचिन (80 किग्रा) को हालांकि अंतिम 32 के मुकाबले में अमेरिका के रॉबी गोंजालवेस के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी। गोंजालवेस ने लंबी रेज के मुक्कों से भारतीय मुक्केबाज के डिफेंस को तोड़कर आराम से अंक जुटाये।

गोविंद साहनी (48 किग्रा) नाटकीय प्री क्वार्टरफाइनल में जार्जिया के साखिल अलखवेरदोवी से हार गये। अलखवेरदोवी की बायीं आंख के ऊपर एक कट लग गया था और वह खून निकलने के बावजूद खेलते रहे।

साहनी ने पहला राउंड विभाजित अंक से जीत लिया था लेकिन अगले दो राउंड जार्जियाई मुक्केबाज के नाम रहे जिन्होंने 4-0 से मुकाबला जीता। साहनी का सिर ऊपर नहीं रखने के लिये अंतिम राउंड में एक अंक काट लिया गया।

शुक्रवार को देर रात मुकाबले में निशांत देव (71 किग्रा) ने मॉरीशस के मर्वेन क्लेयर को 4-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। वह रविवार को अंतिम 16 में मेक्सिको के अल्वारेज वर्डे के सामने होंगे।

निशांत के अलावा तीन और भारतीय मुक्केबाज रविवार को प्री क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लेंगे।

एशियाई चैम्पियन संजीत (92 किग्रा) का सामना जार्जिया के जियोर्जी टचिग्लेड्जे से हाोगा जबकि आकाश कुमार (54 किग्रा) पुअर्तो रिको के कालेब टिराडो और नरेंदर (92 किग्रा से अधिक) ताजिकिस्तान के जाखोन कूरबोनोव के सामने होंगे।

विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता को 100,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि रजत और कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश: 50,000 डॉलर और 25,000 डॉलर दिये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!