लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी: संधू ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए मनोज कुमार के प्रशिक्षक के नाम की सिफारिश की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई मुक्केबाजी के पूर्व राष्ट्रीय कोच गुरबख्श सिंह संधू ने दो बार राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता मनोज कुमार के निजी कोच राजेश कुमार राजौंद के नाम की लगातार दूसरे साल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए अनुशंसा की है।

संधू पूर्व पुरस्कार विजेता के तौर पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश कर सकते हैं।

राजौंद अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) से मान्यता प्राप्त ‘टू-स्टार’ कोच है जिन्होंने ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता मनोज के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई है। वह मनोज के बड़े भाई भी है।

ओलंपिक रजत पदक विजेता विजेंदर सिंह के अलावा और सुमित सांगवान और दिनेश सांगवान जैसे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों ने भी 38 साल के राजौंद के नाम का समर्थन किया।

राजौंद की देख-रेख में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ‘खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों’ के मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर रहा था।

संधू ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू को भेजे अपने पत्र में कहा, ‘‘ मैं मुक्केबाजी कोच के रूप में समझता हूं कि राजेश कुमार की मुक्केबाजी कोच के तौर पर उपलब्धियां उन्हें इस श्रेणी में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सिफारिश करने के लिए जरूरत से ज्यादा हैं।’’

उन्होंने पिछले साल भी इसी तरह की सिफारिश की थी लेकिन राजौंद को पुरस्कार नहीं मिला।

एशियाई चैंपियनशिप के पूर्व पदक विजेता मनोज ने भी कहा कि उनके भाई राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 29 अगस्त को दिए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!