लाइव न्यूज़ :

पुलिस कस्टडी में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत, अंतिम संस्कार का खर्च उठाएंगे मुक्केबाज मेवेदर

By भाषा | Updated: June 2, 2020 10:53 IST

पुलिस कस्टडी में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पिछले सप्ताह मिनीपोलिस में हो गई थी। फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस कस्टडी में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत।फ्लॉयड की मौत को लेकर अमेरिका में विरोध प्रदर्शन।

पूर्व मुक्केबाजी चैम्पियन फ्लॉयड मेवेदर ने जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार और शोकसभा का खर्च उठाने की पेशकश की जिसे उनके परिवार ने स्वीकार कर लिया। मेवेदर प्रमोशंस के सीईओ लियोनार्ड एलेरबे ने बताया कि वह परिवार के साथ खुद संपर्क में थे। वह नौ जून को फ्लॉयड के गृहगर ह्यूस्टन में उनके अंतिम संस्कार का पूरा खर्च उठायेंगे। 

एक अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड की मिनियापोलिस में उस समय मौत हो गई जब एक पुलिसकर्मी ने उसके हाथ बांधकर घुटने से उसका गला दबा दिया था। उसके बाद से पूरे देश में हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। एलेरबने ने बताया कि मेवेदर उसके अंतिम संस्कार से जुड़ा हर खर्च उठायेंगे। लॉस वेगास में रहने वाले मेवेदर उसके परिवार से मिले नहीं है। उन्होंने एक बार अपने एक प्रतिद्वंद्वी के अंतिम संस्कार का भी खर्च उठाया था।

फ्लॉयड का जन्म उत्तरी कैरोलाइना में हुआ था और वह ह्यूस्टन में पले-बढ़े थे और यहीं पर वह जैक ये्टस हाई स्कूल के लोकप्रिय एथलिट थे। इसके बाद वह 2014 में मिनीपोलिस चले गए लेकिन उनकी दो बेटियों समेत उनका परिवार अभी भी यहीं ह्यूस्टन में रह रहा है।  

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "सभी अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से दुखी और गुस्से में हैं। मेरा प्रशासन प्रतिबद्ध है। जॉर्ज और उसके परिवार को न्याय मिलेगा। उसकी मौत बेकार नहीं जाएगी। एक राष्ट्रपति के तौर पर मेरी पहली और सबसे बड़ी ड्यूटी अमेरिकी लोगों और महान देश की रक्षा करना है। मैंने अपने देश में कानून को बनाए रखने की शपथ ली है और मैं वही करूंगा।"

फीफा ने मैदान के अंदर फ्लॉयड के समर्थन में संदंशों का बचाव किया: फीफा ने फुटबॉल स्पर्धाओं के आयोजकों से अपील की है कि मैचों के दौरान जॉर्ज फ्लॉयड के प्रति एकजुटता दिखाने वाले खिलाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं लगाये। फीफा आम तौर पर ऐसे बयान नहीं देता है लेकिन उसने कहा कि फुटबॉल प्रशासकों को इस समय लचीलापन दिखाना चाहिये और कानून थोपना नहीं चाहिये। 

जर्मनी में सप्ताह के आखिर में हुए मैचों के दौरान कई युवा खिलाड़ियों ने फ्लॉयड के समर्थन में संदेश दिये। जर्मन फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को कहा कि वह इसकी समीक्षा कर रही है कि क्या खेल के कानून तोड़ने के लिये इन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जाये। खेल के मैदान पर किसी तरह के राजनीतिक, धार्मिक या निजी संदेश देना या तस्वीरें दिखाना वर्जित है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!