लाइव न्यूज़ :

बॉक्सर विजेंदर सिंह के घर में गूंजी किलकारियां, पत्नी अर्चना ने दिया बेटे को जन्म

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: May 14, 2019 19:11 IST

विजेंदर सिंह लोकसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। फिलहाल 23 तारीख को चुनावी नतीजे आने हैं, लेकिन इससे पहले ही विजेंदर सिंह के घर में खुशखबरी आ चुकी है।

Open in App

बॉक्सर विजेंदर सिंह की पत्नी अर्चना ने 14 मई को बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर दी। इस कपल की शादी साल 2011 में हुई थी। बता दें कि अर्चना पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने दिल्ली में ही सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री ली और एमबीए भी पूरा किया था।

विजेंदर सिंह लोकसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। फिलहाल 23 तारीख को चुनावी नतीजे आने हैं, लेकिन इससे पहले ही विजेंदर सिंह के घर में खुशखबरी आ चुकी है। अपने दमदार पंच से मुक्केबाजी रिंग में विरोधियों को चारों खाने चित करने वाले ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह का कहना है कि गंदे ‘सिस्टम’ को झेलने के बाद उसे दुरुस्त करने की मंशा उन्हें राजनीति में खींच लाई है और जुमलेबाजी की बजाय वह लोगों को ‘न्याय’ दिलाने के लिए काम करेंगे। 

11 बरस पहले बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने विजेंदर पेशेवर सर्किट में भी एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट और ओरिएंटल मिडिलवेट खिताब अपने नाम कर चुके हैं। भारतीय मुक्केबाजी के इस ‘पोस्टर ब्वॉय’ को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से भाजपा के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ उतारा है। 

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता का पांच साल का बेटा अबीर भी है। विजेंदर के मुताबिक यह महज इत्तेफाक है कि अन्य ओलंपियन एम सी मैरीकॉम के बेटे का जन्मदिन भी इसी दिन आता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं और मेरा परिवार अब पूरा हो गया है। पिछले कुछ दिनों में कई उतार-चढ़ाव आए। मैं उस समय चुनाव प्रचार में व्यस्त था जब मेरी पत्नी को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इस दौर में वह बहुत मजबूत रही और मैं उन्हें सलाम करता हूं।’’ दक्षिण दिल्ली सीट से उनके प्रतिद्वंद्वी आप के राघव चड्ढा ने भी टि्वटर पर उन्हें बधाई दी।

टॅग्स :विजेंदर सिंहमुक्केबाजीबॉक्सरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!