लाइव न्यूज़ :

गेंदबाजों ने बेनक्रोफ्ट से गलतफहमी दूर कर ली है : पेन

By भाषा | Updated: May 19, 2021 18:24 IST

Open in App

होबार्ट, 19 मई आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बुधवार को कहा कि उनके गेंदबाजों ने कैमरन बेनक्रोफ्ट के साथ गलतफहमी दूर कर ली है जिन्होंने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि केपटाउन टेस्ट के दौरान सभी आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को गेंद से छेड़खानी मामले की जानकारी थी ।

पेन ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ बार बार यह मसला उठने से वे आजिज आ चुके हैं लेकिन उस टेस्ट का हिस्सा रहे सभी खिलाड़ियों को इससे गुजरना पड़ रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अब सभी का मूड ठीक है।मुझे लगता है कि उन्होंने बेनक्रोफ्ट से बात कर ली है और गलतफहमी दूर हो गई है।अब सभी को यहां से आगे बढना चाहिये ।’’

पेन ने कहा ,‘‘ हम सभी परिपक्व हैं और सभी ने एक दूसरे से संपर्क करके मामला सुलझा लिया है।’’

इससे पहले पैट कमिंस समेत आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कहा था कि 2018 के गेंद से छेड़खानी मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी । इससे पहले घटना में शामिल रहे गेंदबाज कैमरन बेनक्रोफ्ट ने यह कहकर नये विवाद को जन्म दे दिया था कि बाकी गेंदबाजों को इसकी जानकारी थी ।

कमिंस, जोश हेजलवुड , मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन उस श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल थे। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी । उन्होंने अफवाहें फैलाने पर भी रोक लगाने की मांग की ।

बयान में कहा गया ,‘‘हमें अपनी ईमानदारी पर गर्व है । यह निराशाजनक है कि 2018 के केपटाउन टेस्ट को लेकर कुछ पत्रकारों और पूर्व खिलाड़ियों ने हमारी ईमानदारी पर शक किया । ’’

इसमें कहा गया ,‘‘हम कुछ तथ्यों की जानकारी फिर देना चाहते हैं ।हमें नहीं पता था कि मैदान पर कोई पदार्थ लाया गया है और गेंद से छेड़छाड़ की गई है ।हमें बड़ी स्क्रीन पर तस्वीर देखने के बाद ही पता चला ।’’

चारों गेंदबाजों ने कहा कि उन्होंने सबक ले लिया है और अब इस मामले से आगे बढने की जरूरत है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ उस दिन मैदान पर जो भी हुआ, वह गलत था और नहीं होना चाहिये था । हम सभी ने सबक ले लिया है और हम चाहते हैं कि लोग आने वाले समय में हमारे अच्छे खेल और बर्ताव को लेकर याद रखें । अब अफवाहों पर विराम लगना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!