लाइव न्यूज़ :

भारत और न्यूजीलैंड दोनों खाता खोलने को बेताब, रोचक होगा मुकाबला : साउदी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 11:08 IST

Open in App

दुबई, 30 अक्टूबर तेज गेंदबाज टिम साउदी का मानना है कि पहले मैच में हार झेलने के बाद भारत और न्यूजीलैंड दोनों टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के मुकाबले में रविवार को एक दूसरे को मात देने को बेताब होंगे जिससे यह मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है ।

भारत और न्यूजीलैंड को पहले मैच में पाकिस्तान ने हराया । विराट कोहली की टीम को दस विकेट से और केन विलियमसन की टीम को पांच विकेट से पराजय झेलनी पड़ी ।

साउदी ने अभ्यास सत्र के बाद कहा ,‘‘ भारतीय टीम बेहतरीन है और कई साल से अच्छा प्रदर्शन कर रही है । हार के बाद वे भी जीत के लिये उतावले होंगे । दोनों टीमों की तरफ से यह रोचक मुकाबला होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पहला मैच हमेशा कठिन होता है ।पाकिस्तान ने हमें उन्नीस साबित कर दिया लेकिन हम अपनी गलतियों को दुरूस्त करके अगले मैच में उतरेंगे । यहां कोई भी मैच आसान नहीं है।’’

न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट के दौरान पहली बार दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलेगा जबकि भारत को पहले मैच में इसी मैदान पर हार मिली थी ।

साउदी ने कहा ,‘‘ हमें पता है कि यहां के हालात न्यूजीलैंड से अलग हैं । ऐसे में हालात के अनुकूल ढलना ही सफलता की कुंजी है और हमें इन मैदानों पर जल्दी सामंजस्य बिठाना होगा । इन पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!