लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से प्रभावित उड़ान से सफर करने वाले बोपन्ना सख्त पृथकवास में रहने को मजबूर

By भाषा | Updated: January 17, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी भारत के स्टार टेनिस युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना दोहा से मेलबर्न जाने वाले विमान में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले सख्त पृथकवास में है।

इस टूर्नामेंट के लिये दो विशेष विमानों से यहां पहुंचे 47 खिलाड़ियों को कड़े पृथकवास पर भेज दिया गया है क्योंकि इन उड़ान में कोरोना वायरस के चार मामले पॉजीटिव पाये गये हैं। पृथकवास पर भेजे गये खिलाड़ियों में विक्टोरिया अजारेंका, एंजेलिक कर्बर, केई निशिकोरी जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल है।

इन चार मामलों में से तीन मामले लॉस एंजिल्स की फ्लाइट से जुड़े है जबकि एक मामला खाड़ी देश से आये विमान से जुड़ा है।

विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज बोपन्ना ने ओलंपिक चैनल को बताया, “हमें बस यह सूचित किया गया कि हमारी फ्लाइट के एक व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव निकला है। दोहा से दो फ्लाइट रवाना हुई थी, लेकिन दुर्भाग्य से कोरोना पॉजीटिव यात्री हमारे साथ यात्रा कर रहा था।”

इस 40 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘इस समय सबसे जरूरी है कि दिमाग को किसी ना किसी काम में व्यस्त रखा जाये। मैं कोई ऑनलाइन पाठयक्रम करूंगा या टीवी देखूंगा।”

उनके कोच स्कॉट डेविडॉफ को भी सख्त पृथकवास में रहना होगा। उन्होंने लॉस एंजिल्स से उड़ान भरी थी, जो कोरोना वायरस से प्रभावित थी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन का आयोजन विलंब से आठ फरवरी से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!